हुआ अपराध तो अधिकारी की होगी जवाबदेही:-एसएसपी

-बेहतर पुलिसिंग बनाने पर दिया जोर

-मासिक अपराध समीक्षा बैठक में आदेश

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

 त्योहार के मद्देनजर और जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने अब हर थाना और कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी तय कर दी है। यदि किसी भी इलाके में अपराध होता हैं। तो अधिकारी को स्पष्टीकरण देना होगा।

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अधीनस्थों के साथ बैठक करते हुए एसएसपी ने सख्त हिदायत दी कि त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है और अपराध भी बढ़ने की संभावना रहती हैं। ऐसे में जिला।पुलिस हमेशा सजग रहेगी। बावजूद इसके यदि की भी थाना और कोतवाली इलाके में कोई भी वारदात होती हैं तो संबंधित अधिकारी को जवाब देना होगा और संतोष जनक जबाब नही मिलने पर कार्रवाई भी होगी। एसएसपी ने आदेश दिए कि भीड़भाड़ वाले बाजारों,सार्वजनिक इस्थानो के अलावा सवेदनशील इलाके में पैदल पुलिस गश्त, लोगो से आपसी तालमेल बनाने,लबित जांचों को पूरा करने,सूचना तंत्र को बेहतर बनाने, यातयात की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। इसके अलावा मधुर भाषा के साथ ही पुलिस की मुस्तेदी बढ़ाने का आदेश दिया।