पांच गैंगस्टर बदमाशों की फिर कुंडली खंगालेगी पुलिस
-नैनीताल-यूएसएन पुलिस के लिए थे सिरदर्द
-कुछ सलाखों में,कुछ चल रहे है अभी भी फरार
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में पुलिस के सिरदर्द बन चुके पांच सक्रिय गिरोह की कुंडली खंगालने के लिए पुलिस एक बार फिर सक्रिय हो गई है। जिसको लेकर आईजी कुमाऊं ने अधीनस्थों को आदेशित भी कर दिया है। हालांकि वर्ष 2025 में कुछ बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद सलाखों के पीछे थे,लेकिन कुछ अभी भी फरारी काट रहे है। ऐसे में गिरोह बंद बदमाशों की गतिविधियों को जानने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरु कर दी है।
बताते चले कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद जैसे-जैसे राज्य तरक्की की ओर अग्रसर हुआ। वैसे ही तराई भावर का इलाका हो या फिर नैनीताल जिला। इन जिलों में जितेंद्र चौधरी उर्फ विराट चौधरी का गैग, ऊधम सिह नगर का आईटीआई गैग। जिसका सरगना देवेंद्र बिष्ट रहा। पंजाब का गैंगस्टर ईशान प्रीत सिंह गैग,यूपी पुलिस का एक लाख का इनामी बदमाश योगेश भदौड़ा और अंतरराज्यीय हथियार तस्कर अल बद्र लिंक गैग सक्रिय रहा। जिसका संचालन सितारगंज निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा उर्फ रानू था। जो कि संदिग्धों को पैसा मुहैया कराकर ऑटोमेटिक हथियार सप्लाई करता रहा। वर्ष 2025 के दौरान कुछ गिरोह के सक्रिय बदमाश एसटीएफ या फिर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए,लेकिन अभी योगेश भदौडा, ईशान प्रीत सिंह और देवेंद्र बिष्ट जैसे कुख्यात गैंगस्टर अभी भी फरारी काट रहे है। इन सभी बदमाशों की कुंडली खंगालने के लिए आईजी कुमाऊं ने ठोस रणनीति बनाई है और वर्तमान समय में यह सभी बदमाशों की गतिविधियां क्या है। इसको लेकर जरूरी आदेश दिए है।
—————–
कोड
जेलों से मांगा जाएगा रिकॉर्ड
रुद्रपुर। दो जिलों के सिरदर्द बन चुके गिरफ्तार गैंगस्टर या फिर उस के गुर्गो की वर्तमान स्थिति के लिए नैनीताल और उधम सिंह नगर पुलिस ने समाज स्य स्थापित कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने हल्द्वानी,अल्मोड़ा जेलों से गिरफ्तार बदमाशों का रिकॉर्ड खंगालने का फैसला लिया है। जिसके आधार पर यह पता चलेगा कि कौन- कौन बदमाश जमानत पर रिहा है। इसके बाद पुलिस फरार और जमानत पर रिहा बदमाशों की कुंडली खंगालेगी और पुख्ता सबूत या सक्रियता पाए जाने पर धरपकड़ की कार्रवाई करेगी।
——————
कोड
इस वर्ष चलेगा विशेष सत्यापन अभियान
रुद्रपुर। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बताया कि हालांकि पुलिस हर जिले के आदतन बदमाशों की निगरानी करती रहती है और सालाना रिपोर्ट भी प्रेषित करती है,लेकिन कुछ गिरोह ऐसे है। जिनका मकसद ही अपराध करना है और गैग का संचालन करते है। इन सभी को ध्यान में रखते हुए सबसे ज्यादा सक्रिय गिरोह की वर्तमान स्थिति की तफ्तीश होगी और उत्तराखंड में सक्रियता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएंगी।
—————–
