खबर तफ्तीश,रूद्रपुर।
20 मई को थाना ट्रांजिट कैंप की एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया था कि 18 मई को उसके पति की अनुपस्थिति में संभल चंदौसी एवं हाल निवासी थाना ट्रांजिट कैंप के रहने वाला दीनदयाल घर में जबरन प्रवेश करता है और दुष्कर्म कर मोबाइल पर वीडियो बना लेता है। आरोप था कि आरोपी ने वीडियो को फेसबुक आईडी पर भी वायरल कर बदनाम कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की सरग र्मी से तलाश शुरू कर दी और मामले की तफ्तीश दरोगा अकरम अह मद को सौपी। 25 मई की रात्रि मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने यूपी संभल के चंदौसी में दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी दीनदया ल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
