Headlines

संत कबीर को किया नमन,बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

संत कबीर को किया नमन,बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

-पूर्व विधायक ठुकराल ने किया मार्ल्यापण

-बोले कांग्रेसी:-सत्य,समानता,भाईचारा की सर्वोपरि

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

संत शिरोमणि कबीर साहेब की जयंती पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आराधना कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत कबीर ने हमेशा बताए सत्य, समानता और भाईचारे का सबक सिखाया। यहीं कारण है कि उनके दोहे व पत्तियां आज भी प्रासंगिक है।

सोमवार को माल्यार्पण के दौरान ठुकराल ने कहा कि संत कबीर केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और मानवता के सच्चे संदेशवाहक थे। उन्होंने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, सद्भाव और सत्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत कबीर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि कबीर ने समाज को जाति, धर्म और पाखंड से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी सौहार्द, समानता और भाईचारे की भावना के साथ समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर पार्षद राजू कोली, पार्षद दर्शन कोली, पूर्व पार्षद प्रीति साना, उमा सरकार, बाबू विश्वकर्मा, नवीन खेतवाल, जमुना प्रसाद, कोमल राम कोली, दीपक सागर, हरप्रीत सिंह विर्क, ओमपाल कोली, गब्बर कोली, सतीश कोली, कांति रानी कोली, कमला देवी, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी, राजकुमारी आदि  मौजूद रहे।

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *