पति की हैवानियत:-पत्नी की बना डाली अश्लील वीडियो
-क्रूरतापूर्वक संभोग करने का भी है आरोप
-पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति की हैवानियत को बयां करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। पीडिता का आरोप था कि पति क्रूरता र्वक संभोग करता था और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने धमकी भी देता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विवाहिता का कहना था कि उसका विवाह पांच जुलाई 2025 को गांव दु गरी लुधियाना पंजाब निवासी दीपक चावला के साथ हुआ था,चूंकि यह उसका दूसरा विवाह था ,क्योंकि पहले पति से शादी के बाद तलाक ले लिया था। शादी के कुछ माह बाद ही पति दीपक चावला,सास कांता चावला,ननद रीना-सीमा द्वारा कम दहेज का ताना मारने लगी और झूठे आरोप लगाकर मानसिक यातना देने लगी। मायके वालों की इज्जत की खातिर वह वैवाहिक जीवन को संभालने का प्रयास करने लगी, किन पति की हैवानियत कम नहीं हुई। आरोप था कि पति क्रूरतापूर्वक संभोग करता था और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी देता था और ससुराल वाले महज तमाशबीन बने रहे। हृदयविदारक यातना सहने के बाद वह अपने भाई के साथ मायके चली आई। 14 नवंबर 2025 को उसके भाई पर भी जानलेवा हमला हुआ और पति लगातार हत्या करने की धमकी भी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—————–