Headlines

नहीं सहन कर पाई प्रताडना,सुसाइड को बेबस हुई काजल

नहीं सहन कर पाई प्रताडना,सुसाइड को बेबस हुई काजल

-मायके आने पर भी करता रहा प्रताड़ित

-पिता की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

ख्रबर तफ्तीश,रुद्रपुर।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला नौगवां फतेहगंज पश्चिम बरेली व हाल निवासी वसुंधरा गुरुबक्श ग्रीन गंगापुर रोड के रहने वाले राज वीर शर्मा ने बताया कि उसने अपनी 24 वर्षीय बेटी काजल शर्मा का विवाह 18 फरवरी 2026 को पंजाबी गोल लाइट विकास कॉलोनी निवासी अजय कुमार के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार स्त्री धन भी दिया था,लेकिन शादी के बाद से ही पति अजय कुमार,ससुर राजू शर्मा,सास सुमन शर्मा,देवर आदित्य शर्मा,सूरज शर्मा बेटी पर 15 लाख नगद व एक बुलेट बाइक लाने का दबाव बनाते रहे। शादी के साढ़े तीन माह के अंदर ही बेटी को मानसिक एवं शारीरिक यातनाएं देने लगे। आरोप था कि कई बार पंचायत में आश्वासन भी दिया था कि मकान बेचकर दहेज की डिमांड पूरी करने का प्रयास किया जाए गा। 15 मई को ससुराल वाले बेटी को छोड कर चले गए। इसी दौरान पति बेटी को फोन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करता रहा और आखिरकार बेबस होकर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन में बेटी को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाना ही मौत की असल वजह है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *