दिनेशपुर में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

दिनेशपुर में आरएसएस ने निकाला पथ संचल

-बड़ी संख्या में स्वयंसेवी रहे मौजूद

-एक माह तक होगा विकास वर्ग

संवाददाता,रुद्रपुर।

अमृत विचार:-दिनेशपुर में मासिक आरएसएस विकास वर्ग से पहले पंथ संचलन निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए इंटर कॉलेज प्रांगण में आकर समाप्त हुई। जिसके बाद प्रतिदिन स्वयं सेवी को प्रशिक्षण के माध्यम से देश सेवा और हिंदुत्व के सजग प्रहरी का पाठ पढ़ाया जाएंगा।

रविवार को बड़ी तादाद में आरएसएस कार्यकर्ता अटल उत्कर्ष कॉलेज प्रांगण में इकठ्ठा हुए। जहां गुरु वंदना के बाद घोष वादन की धुन पर कदम ताल करते हुए स्वयसेवी निकले। जो सुभाष चौक से गूलरभोज पंजाबी कॉलोनी से होते हुए कॉलेज प्रांगण पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान मातृशक्ति द्वारा भी पूर्ण गणवेश में पथ संचलन में हिस्सा लिया और कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वयंसेवियों का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि इंटर कॉलेज में मासिक कार्यकर्ता विकास वर्ग का आयोजन हो रहा है। जिसमें कुमाऊं मंडल के अलावा दूसरे प्रदेशों के युवा आरएसएस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे है। प्रशिक्षण में देश प्रेम की भावना जाग्रत करने,हिंदुत्व के सजग प्रहरी बनने जैसा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही युवाओं के शारीरिक विकास पर जोर दिया जाएंगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *