शुद्धिकरण का मुद्दा गरमाया,कांग्रेसियों ने सौंपी तहरीर
-हल्द्वानी सभा स्थल के शुद्धिकरण का है मामला
-आठ अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की थी सभा
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
आठ अगस्त को हल्द्वानी में हुई कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद भाजपाइयों द्वारा सभास्थल शुद्धिकरण किए जाने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके खिलाफ कांग्रेसियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया और आगाह किया कि यदि जल्द ही वायरल वीडियो के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। तो उग्र आंदोलन होगा।
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,महानगर अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ कार्यकर्ताओं ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपा और शुद्धिकरण में दिख रहे दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि आठ अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की हल्द्वानी रामलीला में विशाल जनसभा थी और सभा समाप्ति के बाद कुछ भाजपा कार्यकर्ता आते है और सभास्थल को गंगा और हवन यज्ञ कर शुद्धिकरण करते है। चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित समाज के है। तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण किया। इससे साफ है कि भाजपा दलित वर्ग से कितनी नफरत करती है और हितैषी होने का दावा भी करती है,जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा खुद सदन में मुद्दा उठाया और अभी तक हल्द्वानी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। इस मौके पर सतीश कुमार,राहुल प्रजापति, दिनेश कोली, संदीप चीमा,योगेश चौहान,पार्षद चिराग कालरा,पार्षद शुभम दास, ओमपाल सिंह, ज्योति टम्टा,कुंदन टम्टा, ज्योति आर्य, अबरार,मोहन कुमार,रंजीत तिवारी, निहाल, राकेश कोली, सरोज रानी, निसार अहमद, उमा सरकार, राजू गुप्ता, विकास मलिक, संजीव नंदी, आशीत बाला, अशोक मंडल,ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे।