तेज रफ्तार ट्रक ने टी.एसआई को रौंदने का किया प्रयास

-घेराबंदी के बाद त्रिशूल से पकड़ा चालक
-नो एंट्री तोड़कर प्रवेश कर रहा था ट्रक
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
राधा स्वामी सत्संग कार्यक्रम को देखते हुए जहां यातायात को डायवर्ट कर भारी वाहनों की नो एंट्री की गई है। वहीं नो इंट्री को तोडकर तेज रफ्तार ने यातायात पुलिस के एक टी.एसआई को रौंदने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सीपीयू ने घेराबंदी कर त्रिशूल चौक पर ट्रक को रोक दिया और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसआई को टक्कर मारने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
बता दे कि राधा स्वामी सत्संग को देखते हुए किच्छा हाईवे की तरफ से आने वाले भारी वाहनों की नो एंट्री है। शनिवार की दोपहर को अचानक ट्रक संख्या यूपी 21 सीएन 3821 नो एंट्री को तोड़ते हुए तेज रफ्तार से त्रिशूल चौक रुद्रपुर की तरफ बढा। जिसे देखकर वहां तैनात यातायात दरोगा धनपाल सिंह ने रुकने का इशारा किया। तो चालक ने रफ्तार बड़ा दी कि एसआई को रौंदने की कोशिश की और दरोगा बाल-बाल बच ग या। इसी दौरान वायर लैंस के माध्यम से सूचित किया गया। तो सीपीयू कर्मी दीपक भट्ट,गणेश धपोला,गजेंद्र सिंह और प्रकाश कुमार ने फौरन त्रिशुल चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रक को रोक दिया और चालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की भनक लगते ही सीओ सदर विभव सैनी और कोतवाल प्रकाश चंद्र ने मामले की जानकारी ली और चालक के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।
——————–