तहरीर पर हुई कार्रवाई,सीओ से मिले ठुकराल

तहरीर पर हुई कार्रवाई,सीओ से मिले ठुकराल
-बोले कार्रवाई नहीं,तो दूंगा धरना
-पूर्व विधायक ने दी हैं दो तहरीर
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
 सोशल मीडिया पर बदनाम करने और भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर एक बार फिर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी से मिले और तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने पर नाराजगी जताई। कहना था कि सत्ता के दवाब में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया,लेकिन उनकी दो तहरीर पर कार्रवाई नही हुई। आगाह किया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज नही हुआ। तो पुलिस कार्यालय में भूख हड़ताल के साथ ही धरना दूँगा।
ठुकराल का आरोप था कि पिछले कुछ दिन पहले ही संदीप नाम के युवक ने उनकी फोटो को एआई से एडिट कर टोपी पहनी पोस्ट वायरल की। जो कि विशेष समुदाय की पहचान हैं। दूसरे मामला यह है कि पिछले दिन पहले  एसआईआर की बैठक में विधायक शिव अरोरा द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित किया था और विधायक के बदमाश प्रवृति के समर्थकों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी थीं। मामलों की तहरीर दिए कई दिन बीत चुके और पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। यदि पुलिस ने मुक़दमा दर्ज नही किया। तो पुलिस कार्यालय में भूख हड़ताल कर धरना दिया जाएगा।
—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *