Headlines

महापौर ने की रुद्रपुर में पंजाबी भवन बनाने की घोषणा

महापौर ने की रुद्रपुर में पंजाबी भवन बनाने की घोषणा

-पंजाबी महासभा की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का किया स्वागत

-बोले-विभाजन विभीषिका के बलिदानियों की स्मृति में स्मारक स्थल विकसित करने की भी है योजना

खबर तफ्तीश, रुद्रपुर

महापौर विकास शर्मा ने बंगाली समाज के लिए बंग भवन, पूर्वांचल समाज के लिए पूर्वांचल भवन के बाद पंजाबी समाज के लिए भव्य पंजाबी भवन बनाए जाने की घोषणा की है। वहीं महापौर ने नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाबी महासभा की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

शुक्रवार को महापौर ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में गठित पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने महापौर से शहर में पंजाबी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक स्थायी पंजाबी भवन के निर्माण की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम पहले ही बंग भवन और पूर्वांचल भवन की अवधारणा पर कार्य कर रहा है। इसी तर्ज पर अब पंजाबी समाज के लिए भी एक भव्य पंजाबी भवन का निर्माण कराएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान पंजाबी समाज ने जो पीड़ा और बलिदान झेला, वह देश के इतिहास का अत्यंत मार्मिक अध्याय है। आने वाली पीढ़ियों को उस इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से नगर निगम विभाजन विभीषिका के बलिदानियों की स्मृति में एक स्मारक स्थल विकसित करने की भी योजना बना रहा है। जहां विभाजन के दौरान बलिदान देने वाले लोगों के नाम अंकित किए जाएंगे। ताकि उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *