झांसा:-विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये

झांसा:-विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये

-ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क

-तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

गदरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-पांच तेजा फौजा गदरपुर निवासी गुरबचन सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार स्थित ओवरसीज एजुकेशन नेटवर्क के नाम से कार्यालय है। कार्यालय स्वामी दीपक कुमार अरोरा विदेश भेजने का कारोबार करते है। अगस्त माह 2024 को कार्यालय स्वामी से संपर्क किया और बेटे हरविंदर सिंह को कनाडा भेजने की जानकारी मां गी। फाइल चार्ज सहित 16 लाख रुपये तय किये और 10 लाख रुपये देकर कार्रवाई आगे बढ़ाई,तो आरोपी ने यह बताया कि आवेदन निरस्त हो गया है और वह स्विट्जरलैंड  का वीजा बनवा देगा। जिसका खर्च 18 लाख रुपये बताया। बातों पर विश्वास करते हुए 1.50 लाख रुपये दिये और पुन: फाइल निरस्त हो गई। बावजूद इसके आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह आस्ट्रेलिया या नीदरलैंड का वीजा के लिए फिर 4.50 लाख रुपये का भुगतान किया। आरोप था कि कबूतर बाज ने कई बार बहाना बनाकर 17 लाख रुपये हडप लिये और जब रकम वापस मांगी। तो आरोपी द्वारा धमकाया जाने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *