जिले के 18 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के हुए तबादले
-पीआरओ बने आईटीआई थाना प्रभारी
-पंकज को मिली दिनेशपुर थाने की जिम्मेदारी
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
ऊधमसिंह नगर में बड़े पैमाने पर निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए। पीआरओ को थाना आईटीआई और रम्पुरा चौकी प्रभारी को थाना दिनेशपुर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने फौरन नवीन तैनाती पर जाने का आदेश भी दिया है।
जारी सूची के अनुसार एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर मोहन चंद्र पांडेय को काशीपुर थाना आईटीआई प्रभारी की जिम्मेदारी से नवाजा गया है,जबकि दो माह पहले ही आए रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को थाना दिनेशपुर का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा एसएसआई बाजपुर विक्रम सिंह धामी को प्रभारी चौकी पैगा,एस ओजी दरोगा दीपक कौशिक को प्रभारी चौकी रम्पुरा,रविंद्र बिष्ट को थानाध्यक्ष दिनेशपुर से एसओजी प्रभारी रुद्रपुर,उमेश कुमार को एसओजी प्रभारी से थाना प्रभारी पुलभट्टा,मनोज पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी महतोष,निर्मल लटवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बगवाड़ा,गोविंद मेहता को प्रभारी चौकी पतरामपुर से प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी,प्रियांशु जोशी को कोतवाली रुद्रपुर से जसपुर बाजार चौकी प्रभारी,देवेंद्र बिष्ट को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी पतरामपुर,मदन सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन से एसएसआई गदरपुर,धीरज वर्मा को था ना पुलभट्टा से चौकी प्रभारी बरा,जसविंदर सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई बाजपुर,सुरेद्र रिंगवाल को बगवाडा चौकी प्रभारी से कोतवाली सितारगंज,अनवर अहमद को पुलिस लाइन से थाना नानकमता,बसंत बल्लभ भटट को पुलिस लाइन से थाना आईटीआई और प्रदीप मिश्रा को थाना पुलभट्टा से पुलिस कार्यालय मं स्थानातरित किया है।
———————–