तो क्या कोतवाली इलाके में म्यूल खातों का संचालित है गैग

तो क्या कोतवाली इलाके में म्यूल खातों का संचालित है गैग
-तीन संदिग्ध खाताधारक पर हुआ मुकदमा दर्ज
-म्यूल खातों के जरिए ठिकाने लगा रहे है पैसा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
जिस प्रकार कोतवाली पुलिस ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से अपनी रिपोर्ट लगातार कोतवाली पुलिस को भेज रहा है। उससे ऐसा प्रतीत होता है कि रुद्रपुर में म्यूल खाता धारक का एक गिरोह सक्रिय है। जो साइबर क्राइम ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने का किरदार निभा रहे है। ऐसे ही तीन संदिग्ध खाताधारकों को चिह्नित कर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और बाहरी राज्यों से आने वाली रकम की तस्दीक करनी शुरू कर दी है।
बता दे कि पिछले कुछ दिनों से गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कोतवाली पुलिस को लगातार आगाह कर रही है कि रुद्रपुर स्थित कई बैंकों में म्यूल खाते संचालित है और उनका संचालन भी स्थानीय स्तर पर खाताधारक का रहा है। म्यूल खातों के माध्यम से बाहरी राज्यों से साइबर ठगी का पैसा ठिकाने भी लगाया जा रहा है। प्रकरण को लेकर एक बार फिर कोतवाली पुलिस ने पुराना खेड़ा निवासी सूरज गंगवार,भुरारानी निवासी अनुराग कश्यप और गांव बिदुखेडा निवासी गुरजंट सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि चिह्नित संदिग्ध म्यूल खाताधारकों के खाते में देहरादून,महाराष्ट्र,फरीदाबाद हरियाणा,अरुणाचल प्रदेश सहित कई राज्यों से ऑनलाइन साइबर ठगी का सबसे ज्यादा वित्तीय लेन-देन हुआ है,जबकि म्यूल खातों की बैक लिमिट भी सीमित है,जबकि पिछले दो दिन के अंदर कोतवाली रुद्रपुर और कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने पांच मुकदमे पंजीकृत किए है और अभी यह आंकड़ा बेतहाशा बढ़ने की संभावना भी है।
———————
कोड
बोले एसएसपी:-हर म्यूल खाताधारक होगे चिह्नित
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि गृह मंत्रालय के एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से लगातार वित्तीय लेन-देन की शिकायती मिल रही थी। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिला पुलिस को म्यूल खातों,फर्जी सिम कार्ड,फर्जी चेक और बैंक लिमिट की तफ्तीश करने का आदेश दिया था। जिसके बाद से लगातार म्यूल खातों के मामले सामने आ रहे है और हर म्यूल खाताधारक को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाएंगी।
———————-

 

झांसा:-पैकिजिग की महंगी मशीन दिखा कर  हड़पे 1.08 करोड़
-अमृतसर पंजाब के रहने वाले है आरोपी
-असली दिखाकर थमाए निकले पार्ट्स
संवाददाता,रुद्रपुर।
अमृत विचार:-कोतवाली इलाके के शिमला पिस्तौर के एक कारोबारी को पैकिंग प्लांट की महं गी और असली मशीन दिखाकर 1.08 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी नामजद आरोपी पंजाब के रहने वाले है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिमला पिस्तौर स्थित निशांत प्रिंट पैक सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि सुभाष सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी पैकिंग व गत्ता बनाने का काम करती है। जुलाई 2019 को खुद को मैसर्स सीनियर पैकेजिंग मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का स्वामी बताते हुए अमृतसर पंजाब निवासी गगनदी सिंह,पिता जसबीर सिंह ने मुलाकात की और बताया कि वह अपनी पेकिजिंग प्लांट की असली महंगी मशीनों को विक्रय करना चाहते है। बातचीत के बाद 25 फरवरी 2020 में 1.08 करोड रुपये में तय हुआ। जब विक्रय मशीनों के पार्टस को रुद्रपुर स्थित कंपनी में लगाना शुरु किया। तो कई पार्ट्स कम थे,जबकि आरोपी पार्टी देने का आश्वासन देते रहे और मजबूर होकर 16 लाख रुपये के पार्टस खरीदने पडे। कुछ समय बाद ही मशीन खराब होने लगी। जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा असली नहीं,बल्कि पार्ट्स बेचे है और खरीद ऑर्डर भी सभी उपकरण नकली है। यह भी पता चला कि आरोपी पिता-पुत्र ठग प्रकृति के है। लगातार तगादा करने पर भी 1.08  करोड़ रुपये वापस नहीं दिए और अभियुक्त झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते रहे। जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। तो अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *