चार घंटे तक चलती रही पुलिस-कांग्रेसियों में नुरा कुश्ती

-तीन स्तर का बनाया था सुरक्षा घेरा,पहला टूटा
-कई की वर्दी फटी,जुझता रहा जिले का पुलिस फोर्स
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
शुद्विकरण और आरएसएस-बीजेपी की दलित विरोधी सोच के खिलाफ राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट कूच आंदोलन चार घंटे तक चलता र हा। जहां एक तरफ डीएम मुख्य गेट पर मजबूत तीन बेरिकेडिग लगाकर सुर क्षा घेरा बनाया गया था। वहीं जिले के सभी छह सीओ,थाना-कोतवाली का पुलिस फोर्स तैनात था और इलाका छावनी में तब्दील था।
12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की मौजूदगी में यूथ कांग्रेस और कार्यकर्ताओं का जुलूस पहुंचता है और पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए पहला बेरिकेडिग घे रा तोड़ने का प्रयास होता है। इसी धक्का मुक्की में जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु,विधायक आदेश चौहान,विधायक भुवन कापड़ी बेरिकेडिग पर चढकर पु लिस को चुनौती देते है। वहीं ही पुलिस ने धक्का देकर नेताओं को नीचे गिराना शुरु कर दिया। फिर शुरु हुआ डीएम कार्यालय में घुसने की कोशिश। जिसको रोकने में पुलिस की वर्दी फट गई और चार घंटे तक पुलिस जुझती रही। एक त रफा सीनियर नेता दूसरे सुरक्षा घेरे तक पहुंचे और बाकी कार्यकर्ता बाहर की तरफ हो हल्ला काटते रहे और फिर गिरफ्तारी का ऐलान हुआ और नेताओं ने अ पनी गिरफ्तारियां दी।
———————-
रोए सुमित्तर,गश खाकर गिरे ठुकराल
रुद्रपुर। हुआ यू कि धक्का मुक्की के बीच जैसे ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भु ल्लर ने बेरिकेडिग पर चढकर कूदने की कोशिश की। वैसे ही पुलिसिया धक्का के बाद वह धडाम से नीचे गिरे और पेट में चोट आने की शिकायत करते हुए रो ने लगे। आरोप था कि पुलिस ने पेट में लाठिया मारी और धक्का देकर नीचे गि राया। इसी बीच धक्का मुक्की और भीषण गर्मी के कारण पूर्व विधायक भी अ चानक गश खाकर नीचे गिरे और बेहोश जैसे होने लगे। गिरने और फिर उठने का दौर दिन भर चलता रहा।
——————–
सीओ ने मारा धक्का,कंबोज का लगा सिर
रुद्रपुर। जैसे ही नैनीताल के जिला पंचायत सदस्य अर्नव कंबोज ने जैसे ही दूसरा सुरक्षा घेरा फांदने का प्रयास किया। तभी सीओ और दो पुलिस कर्मियों ने उठा कर नीचे पटक दिया। जिससे पंचायत सदस्य का सिर सडक पर लगा और कुछ देर तक वह जमीन पर पडे रहे। जिसे देखकर यूथ कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और पुलिस से जमकर धक्का मुक्की और नारेबाजी शुरु हुई।
——————–
भारत में नफरत के बीच बो रही भाजपा
रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु ने कहा कि भाजपा-आरएसएस देश की कौमी एकता और अखंडता को समाप्त करना चाहती है और भारत में जातिवाद की नफरत फैला रही है,लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी और हिदू- मुस्लिम,सिख-ईसाई आपस में है भाई-भाई का नारा देकर मुहतोड जवाब देगी, क्योकि भाजपा के पास विकास का कोई मुददा नही है।
——————–
कहां है रोजगार,क्यो है जनता परेशान
रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश की सह प्रभारी हरनीत बरार ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी बताए शिक्षिक युवा रोजगार के क्यो भट क रहे है। अंकिता हत्याकांड का मुख्य दोषी कहां है। क्यो दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष के सभास्थल का शुद्विकरण कर अपमानित करने का प्रयास किया। वर्तमान में जनता परेशान हो चुकी है और देश-प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल चुकी है।
———————
विधायक-पूर्व विधायकों को भी रोका
रुद्रपुर। शनिवार की दोपहर बारह बजे से चार बजे तक डीएम कार्यालय का मु ख्य गेट अखाडा बन चुका था। कभी पुलिस हावी पड़ती,तो कभी कांग्रेसी अपनी शक्ति का एहसास करवा रहे थे। इसी बीच तीन तरफा सुरक्षा घेरे की किनारे से जैसे ही विधायक तिलकराज बेहड़ आए। तो पुलिस ने रोका दिया। वहीं पूर्व वि धायक नारायण पाल के साथ पुलिसिया धक्का मुक्की और पूर्व विधायक को नहीं जाने दिया गया।
——————-
नेतृत्वकर्ताओं को पुलिस ने उठाया
रुद्रपुर। चार घंटे की मशक्कत के बाद भी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस उदय भानु,विधायक तिलकराज बेहड़,विधायक भुवन कापड़ी,विधायक आदेश चौहान,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,सह प्रभारी हरनीत बरार,महासचिव सुरभि द्विवेदी,प्रदेश अध्यक्ष यूथ विशाल भोजक,जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,महान गर अध्यक्ष ममता रानी सहित कार्यकर्ता गिरफ्तारी पर अडे। तो पुलिस ने रणनी ति बनाकर डीएम मुख्य गेट से बडे नेताओं और बाहरी तरफ से कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे सभी नेताओं को गिरफ्तार किया और देर शाम निजी मुचलके पर छोड दिया। पुलिस ने 150 से अधिक गिरफ्तारी की।
———————-
