शुद्विकरण पर महासंग्राम,यूथ कांग्रेस का क
लक्ट्रेट घेराव

-धक्का-मुक्की,सुरक्षा घेरा तोडने का प्रयास
-कई नेता हुए चोटिल,सैकडों हुई गिरफ्तारी
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा स्थल का शुद्विकरण और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा पंजीकृत किए जाने के खिला फ यूथ कांग्रेस के आहवान पर डीएम दफ्तर घेरा गया। जुलूस की शक्ल में पहुंचे सैकडों कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्की मुक्की हुई और सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास हुआ। तो कई नेता चोटिल भी हो गए और कई घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की।
शनिवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु,राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी,सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस की हरनीत बरार,प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक,विधायक तिलकराज बेहड,विधायक भुवन कापडी,विधायक आ देश चौहान के साथ सैकडों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर कूच कि या और जैसे ही हुजूम डीएम कार्यालय मुख्य गेट पर पहुंचा। तो गुस्साएं कार्यक र्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोडने का प्रयास किया और इसी कोशिश में कई बडे नेता और कार्यकर्ता चोटिल भी हुए। पुलिस के बीच जोर अजमाइस के बाद आखिर कार राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु कूदने में सफल रहे और राहुल गांधी पर दर्ज मुक दमा रदद करने,खडगे सभास्थल के शुद्विकरण करने वाले नेताओं के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज करने,जल्द दोषियों की गिरफ्तारी करने का मुद दा उठाया गया। काफी समझाने के बाद भी नेता-कार्यकर्ता नहीं माने। तो पुलि स ने करीब 150 नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की और आंदोलन को रोका।
——————–
