संक्रमण बीमारी से बच्चों की मौत,भडका बुक्सा समाज
-विधायक राणा सहित कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
-एमपी के स्वास्थ्य मंत्री को हटाने की मांग
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में मलेरिया,खसरा कुपोषण जैसी संक्रमित बीमारी से ग्रसित 30 बच्चों की मौत मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुस्साए बुक्सा-थारू जनजाति के लोगों ने नानकमता कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राणा के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा। उन्होंने एमपी के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने का मुद्दा उठाया। साथ ही विरोध जुलूस निकालकर आक्रोश जताया। आगाह किया कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई। तो समुदाय आंदोलन करेगा।
विधायक राणा ने बताया कि एमपी के बालाघाट में मलेरिया,खसरा और कुपोषण के कारण 30 से अधिक मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। आरोप था कि संक्रमण बीमारी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार आदिवासी समुदाय के प्रति गंभीर नहीं है। यहीं कारण है कि आदिवासी बच्चों को समय पर इलाज नहीं मिला और मौत का आंकड़ा बढ़ गया। उन्होंने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने का मुद्दा उठाया और आगाह किया कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई। तो समाज उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,महा नगर अध्यक्ष ममता रानी,संजय ठुकराल, उमा शंकर,रविद भारद्वाज,प्रेम सिंह,मुन्ना सिंह,जगदीश दास,इंद्र रौतेला,राम सिंह आदि मौजूद रहे।
——————-