भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन,चौतरफा कांग्रेस का विरोधभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन,चौतरफा कांग्रेस का विरोध
-किसी ने फूंका पुतला,यूथ कांग्रेस ने दी गिरफ्तारी
-पकड़े गए ठुकराल,दिन-भर चलती रही धरपकड़
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर जहां पूरा सरकारी अमला मुस्तैद था। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस भी आक्रामक दिखी। चौतरफा विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारियों का दौर चलता रहा और पुलिस प्रशासन दिन-भर दौड़ता हुआ दिखाई दिया।
गुरुवार की दोपहर दो बजे जैसे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगमन का समय नजदीक आया। वैसे ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने रम्पुरा बस्ती में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रीय अध्यक्ष  का पुतला फूंका। इसके अलावा काशीपुर बाईपास हाईवे पर काले झंडे दिखाने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और गल्ला मंडी में हनुमान चालीसा के साथ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को पहले नजरबंद किया गया और उसके बाद कूच कर रहे ठुकराल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विरोध प्रदर्शन में करीब 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर छोड़ा गया। गुस्साए कांग्रेसियों का आरोप था कि खुद को हिंदुत्व की पार्टी होने का दम भरने वाले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आराध्य देवता को जुलूस में नचाया और वह पंजाबी सम्मेलन का ढोग करने वाली धामी सरकार ने किसान सुखवंत सुसाइड के दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का काम किया है। आरोप था कि भाजपा दोहरी नीति अपना रही है और देश-प्रदेश की जनता दोहरा चरित्र समझ चुकी है। यहीं कारण है कि हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध किया गया और कांग्रेस कौमी एकता को संगठित कर विरोध-प्रदर्शन करती रहेगी।
——————–