जर्जर-,बदहाल हालत में तब्दील हुआ पोस्टमार्टम हाउसजर्जर-,बदहाल हालत में तब्दील हुआ पोस्टमार्टम हाउस
-टपकती छत,सीलन की बदबू से जीना दुश्वार
-खराब पड़े पखे, चरमराने लगी व्यवस्था
खबर तफ्तीश रूद्रपुर।
 जिला मुख्यालय होने के बाद भी शव विच्छेदन गृह बदहाली की कगार पर हैं। हालात यह है कि बरसात के दिनों में छत से पानी टपकना आम हैं। वही सीलन की बदबू मुसीबत को बढ़ा देती हैं। गर्मी के मौसम में शवो को सुरक्षित रखना चुनौती बन जाती हैं। चरमराई व्यवस्था का सामना पोस्टमार्टम कर्मियों के अलावा आम जनता को भी भुगतना पड़ रहा है।
बता दें कि किच्छा हाईवे पर एक मात्र पोस्टमार्टम हाउस हैं। जहाँ कोतवाली रुद्रपुर के अलावा दिनेशपुर, गदरपुर, किच्छा पंतनगर सहित आसपास के इलाकों में होने वाले हादसे और घटनाओं से संबंधित शवों का पोस्टमार्टम होता हैं और हर रोज दो से तीन शव लाए भी जाते हैं। गर्मी हो या फिर सर्दी का मौसम। पोस्ट मार्टम हमेशा मुसीबत बनी रहती हैं, क्योंकि बरसात में छत टपकती रहती हैं और कमरे पानी से भर जाते हैं। सीलन इतनी की अंदर घुसते ही मुँह बंद करना पड़ता हैं। भवन जर्जर हालत में तब्दील होता जा रहा है। बिजली की समुचित व्यवस्था नही होने से गर्मी से कर्मचारी बेहाल हो जाते है, क्योंकि सभी पंखे खराब पड़े हैं और इन्वेंटर की व्यवस्था नही है। साफ पीने के पानी की कोई भी समुचित व्यवस्था नही है। चरमराई व्यवस्था का सामना स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा लोगों को भी करना पड़ रहा है।
——————
कोड अब जागेगा विभाग
रूद्रपुर। पोस्टमार्टम की बदहाल व्यवस्था और जर्जर होती बिल्डिंग को लेकर कई बार पत्राचार हो चुका है। पोस्टमार्टम हाउस कर्मी मनीष कुमार के अलावा पोस्ट मार्टम करने वाले डॉक्टर भी व्यवस्था को सुधारने या फिर मेडिकल कॉलेज में ही शिफ्ट करने का मुद्दा उठा चुके है। बावजूद इसके कोई समाधान नही हुआ।
——————-
कोड
जल्द सुधारी जाएगी सभी व्यवस्था
रुद्रपुर। सीएमओ डॉक्टर संजीव गोस्वामी ने बताया कि पोस्ट मार्टम की सभी व्यवस्था को जल्द सुधारा जाएगा और समस्या की भी जानकारी है। जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वार्ता और पत्राचार कर पोस्टमार्टम हाउस को शिफ्ट कराने की कोशिश की जाएगी।