बहु से एक करोड़ की डिमांड, अंकिता ने कर दिया मुकदमा
-पति सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-छुड़वाई कोडिनेटर पद की नोकरी
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
थाना पंतनगर की रहने एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया और कनाडा ले जाकर मानसिक और शारी रिक यातनाएं दी। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार मेट्रोपोलिस सिटी निवासी डॉ अंकिता प्रियदर्शी ने बताया कि उसकी शादी 19 अक्टूबर, 2018 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विनीत चुघ शाली बाग नई दिल्ली के साथ हुई थी। मायके वालों ने सामर्थ्य के हिसाब से स्त्री धन भी दिया। कुछ माह बाद ही पति विनीत चुघ, सास ललिता चुघ व जेठ सुमित चुघ जेठानी गिन्नी कम दहेज़ लाने का ताना मारने लगे और दवाब बनाकर ओडिनेटर चाइल्ड हेल्प नेशनल हेल्थ के पद से भी इस्तीफा दिलवा दिया और वह दिल्ली ससुराल चली गई। 2021 वह परीक्षा पास कर कनाडा चली गई, जबकि पति अनुत्तीर्ण होने की वजह से भारत ही रुक गए। आरोप था कि पढाई का खर्च नही देने पर पिता द्वारा 10 लाख रुपए ख़र्च किए। 2022 को पति भी कनाडा आए और कनाडा में मकान बनाने के एक करोड़ रुपए लाने का दवाब बनाने लगे। मायके वालों की मजबूरी बताई। तो ससुराल वाले मानसिक और शारिरिक यातनाएं देने लगे। वैवाहिक जीवन सभालने का काफी प्रयास किया,लेकिन ससुराली एक करोड़ की डिमांड करते रहे। पीड़िता का यह भी आरोप था कि उसके पति का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है और बार बार तलाक़ की धमकी भी दी जा रही थी। प्रताड़ना से तंग आकर वह नो अक्टूबर को अपने मायके आईं। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। तो पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जॉच शुरु कर दी।
