21.450 किलोग्राम गाजे के साथ दो सौदागर गिरफ्तार

-लग्जरी कार से बरामद हुआ गांजा

-पुलिस और एएनटीएफ़ ने दबोचा

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से भारी मात्रा मे गाजा बरामद किया और दो गाजा सौदागर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकादमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को उप निरीक्षक इंदर सिंह ढैला और ए एन टी एफ़ की संयुक्त टीम रुद्रपुर-गदरपुर हाईवे- ब्लाक कार्यालय जाने वाले बाईपास के कट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। त्रिशूल चौक की तरफ से कार एचआर 55एटी9269 नंबर की आर्टिका कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने ब्लॉक मार्ग की घेराबंदी कर चालक राजेश कुमार निवासी ग्राम जैनपुर, हथीन, पलवल, हरियाणा और प्रशांत शिकारी निवासी मलिक कालोनी, रुद्रपुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर पिछली सीट के पीछे रखे दो पिट्ठू बैगों के नीचे सफेद प्लास्टिक का कट्टा मिला। कट्टा खोलने पर उसमें सूखा पत्तीनुमा पदार्थ मिला। जो कि 21.450 किलोग्राम गांजा निकला। पूछताछ में अभियुक्तों का कहना था कि वह उड़ीसा के रहने वाले नीलू उर्फ दादू नामक व्यक्ति से गांजा लाते हैं और महंगे दामो पर रुद्रपुर में फुटकर बेचते है। पूछताछ में यह भी पता चला कि अभियुक्त राजेश वर्ष 2020 में तेलंगाना के बद्राचलम थाने में गांजे के मुकदमे में जेल भी जा चुका है और दूसरे अभियुक्त प्रशांत पर रामपुर में कच्ची शराब का मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।

———————-