तमंचा लगाकर टशन दिखा रहा युवक गिरफ्तार
तमंचा दिखाकर दिखा रहा था रौब
-कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प का हैं मामला
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प इलाके में तमंचा दिखाकर रौब दिखा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार तीन अक्टूबर की रात वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ शिव नगर तिराहे से किच्छा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि अचानक खबर मिली कि एक युवक एफसीआई गोदाम के समीप लोगों को तमंचा दिखाकर रौब दिखा रहा है और समझाने पर टशन बाजी कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर हिमांशु कुमार निवासी वार्ड नौ, श्मशान घाट रोड, ट्रांजिट कैंप को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा रामपुर यूपी के रहने वाले युवक से खरीदा था। ताकि वह तमंचा दिखाकर लोगो को टशन दिखा सके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
—————-
