खस्ताहाल सड़क:-भडके सिविल लाइन कॉलोनी के चिकित्सक

-बोले,मरीज हो रहे बेहाल,हादसों का बडा ग्राफ

-जल्द नहीं हुआ निर्माण,तो होगा आंदोलन

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

सिविल लाइंस स्थित डॉक्टर कॉलोनी की खस्ताहाल सड़क को लेकर भड़के चिकित्सकों और स्थानीय बाशिंदों ने सड़क के बीच धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। उनका कहना था कि जर्जर सडक मार्ग के खिलाफ मरीजों बेहाल हो रहे है और राहगीर हादसे का शिकार बन रहे है। आगाह किया कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं किया। तो आंदोलन किया जाएंगा। मंगलवार को समाजसेवी बलवंत अरोरा के साथ सिविल लाइंस डॉक्टर कॉलोनी के चिकित्सक मुख्य मार्ग पर इकठ्ठा हुए और धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। उनका कहना था कि सिविल लाइंस में तमाम हॉस्पिटल है और कई परिवार भी रहते है। बताया कि पिछले 15 से 20 साल पहले सड क का निर्माण हुआ था और वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय है। कॉलोनी के दोनों तरफ की सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। जिस कारण ई रिक्शा से आने वाले मरीजों को काफी तकलीफ का सामना करना पड रहा है। साथ ही राहगीर भी हादसे का शिकार हो रहे है। आरोप था कि कई बार स्थानीय जनप्रति निधि और नगर निगम को पत्राचार भी किया,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आगाह किया कि जल्द ही सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। तो चिकित्सक परिवार के साथ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर डॉ एके जैन,डॉ अनिल दीक्षित,डॉ सुबोध पाल,डॉ गौरव अग्रवाल, डॉ सुरजीत शर्मा,डॉ अतु ल शर्मा,डॉ पीयूष भाटिया,डॉ प्रवीण अरोरा, डॉ प्रशांत भारद्वाज, डॉ अमृत शर्मा,डॉ तुषार जैन,डॉ बी जोशी,डॉ अरमान मलिक,डॉ दीपिका,डॉ सुरेश श्रीधर आदि मौजूद रहे।

—————-