रेड:-आयकर विभाग ही नहीं,बल्कि ईडी भी कर रही है पूछताछ
-तो क्या तीन दिन तक चल सकती है पड़ताल
-कारोबारियों के खंगाले कारोबार के दस्तावेज
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
बिलासपुर यूपी सीमावर्ती इलाके के रहने वाले कारोबारियों के यहां आयकर विभाग ही नहीं,बल्कि प्रवर्तन निदेशालय भी पूछताछ कर रहा है। जहां एक तरफ चौबीस घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कारोबारियों को घर के अंदर रखा गया है। वहीं संयुक्त तफ्तीश टीम ने कई अहम साक्ष्य भी जब्त किए है। चर्चा यह है कि शायद ईडी और आयकर विभाग की यह कार्रवाई तीन दिन तक चल सकती है,क्योकि कार्रवाई स्थल के बाहर खड़ी गाड़ियों के काफिलों में कपड़े सूख रहे है। तो वही पूरा इलाका केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया है। बताते चले कि सोमवार की सुबह पांच बजे 12-15 वाहनों का काफिला थाना बिलासपुर सीमावर्ती रुद्रपुर कोतवाली स्थित बत्रा कॉलोनी पहुंचती है और बिना समय गवाएं कारोबारी रोहिताश बत्रा और डॉ दीपक छाबड़ा व अंजू छाबड़ा का मोबाइल छीनकर पूछताछ के नाम पर उनके आवास बत्रा कॉलोनी ले जाते है और परिसर को केंद्रीय सुरक्षा बल और यूपी पुलिस के हवाले कर देते है। सोमवार को यह चर्चा थी कि मेडिसिटी हॉस्पिटल को नामी हॉस्पिटल ग्रुप कंपनी से किए सौदे के आधार पर सिर्फ आयकर विभाग भारत सरकार विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। सूत्रों के हवाले यह पता चला कि आयकर विभाग के साथ प्रवर्तन निदेशालय नई दिल्ली यानी ईडी के आला अधिकारी भी संयुक्त तफ्तीश कर रहे है और संयुक्त टीम ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेज,खातों की डिटेल सहित कई अहम दस्तावेज भी जब्त कर लिए है। मंगलवार को मौका मुआयना करने पर देखा कि काफिले में आए चालकों के कपडे वाहन पर सूख रहे है और आप सी चर्चा कर रहे थे कि आयकर विभाग और ईडी की छापामार कार्रवाई तीन दिन तक चल सकती है। हालांकि 24 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी पूछताछ जारी है।
——————–
कोड
नेताओं की आने लगी तीखी प्रतिक्रिया
रुद्रपुर। आयकर विभाग और ईडी की छापामार कार्रवाई के बाद अब सोशल मीडिया पर सत्ताधारी और विपक्ष के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया भी आने लगी है। एक तरफ किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि छापामार कार्रवाई टैक्स चोरी की प्रक्रिया है,लेकिन अधिकारी बिना ठोस सबूत के ही छापामार कार्रवाई कर मानसिक उत्पीड़न करते है,जबकि दोनों ही कारोबारी शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी है। वहीं मेयर विकास शर्मा का कहना था कि कारोबारियों द्वारा नियमानुसार अपना कारोबार किया है और वर्षो से मेहनत के बाद मुकाम हासिल की है। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी और अधिकारी भी बिना वजह प्रताड़ित नहीं करे। अन्यथा मोर्चा खोला जाएंगा।
—————-
कोड
चिकित्सक के बेटा-बेटी भी बुलाए
रुद्रपुर। सोमवार को छापामार कार्रवाई के बाद मंगलवार को यह चर्चा है कि ईडी और आयकर विभाग की टीम ने चिकित्सक दीपक छाबड़ा के बेटा और बेटी को भी बुलाया है। सूत्रों के हवाले से पता चला कि चिकित्सक के बेटा व बेटी बाहर रखकर पढाई करते है और जांच टीम के कहने पर सोमवार की रात्रि को ही चिकित्सक के बेटा-बेटी रुद्रपुर आए और पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ।
———————–
