एसी आउटडोर चुराने वाला गिरोह हुआ गिरफ्तार
-शहर में मचा रखा था चोरों ने आतंक
-चोरी का सामान भी किया बरामद
खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में पिछले कुछ दिनों से एसी आउट डोर चोर गिरोह सक्रिय है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने इस गिरोह की गिरफ्तारी करते हुए तीन अभियुक्तों को पकड़ कर चोरी का सामान बरामद कर न्यायालय में पेश कर दिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि यह गैंग नशेड़ियों का हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी करते हैं।
एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि फैशन वर्ड यूनिसेक्स मुख्य बाजार के रहने वाले शुभम दुम्का ने 12 अक्टूबर ओर अभियंता कनिष्ठ नीतीश ब्यास ने भी प्रसार केंद्र के नये भवन में लगे एसी आऊट डोर के चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात को मिली सूचना के आधार पर दीपू निवासी ग्राम शाहापुर, मसौली बाराबंकी, मुकेश कुमार निवासी ग्राम नौरा, पटरंगा बाराबंकी, नीरज कुमा, निवासी ग्राम शाहापुर, मसौली को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे के लती है और नशा करने के लिए चोरी करते हैं। पता चला गया अक्सर घूम घूम कर यह गिरोह शहरी इलाकों में लगे खुलेआम एसी आउटडोर खोल कर ओने पौने दामों पर बेचकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।
——————–
