म्यूल खाता:-साइबर अपराध पोर्टल में दर्ज हुई 65 शिकायतें

-तीन चिह्नित खाताधारक पर मुकदमा दर्ज

-18 राज्यों में पंजीकृत हुई थी 65 शिकायत

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

खालसा डिजिटल स्टूडियो फर्म से जुड़े कई म्यूल खाते होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिका यतों के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन चिह्नित खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।

कोतवाली ट्रांजिटकैप एएसआई रमेश चंदोला की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया कि गृत मत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल पर खालसा डिजिटल स्टूडियों की फर्म सु जेड़ बैक खातो के खिलाफ 18 राज्यों में 65 शिकायते पंजीकृत होने का मामला सामने आया है और समन्वय पोर्टल और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल ने संदिग्ध खातों की तफ्तीश भेजी। तो पाया कि फर्म से जुडे खातों से आंध्र प्रदेश,दिल्ली,हरियाणा,केरल,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, राजस्थान,पश्चिम बंगाल, तेलगाना,गुजरात,जम्मू-कश्मीर,कर्नाटक, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु एवं छत्तीसगढ़ सहित कई राज्वियों में मामले पंजीकृत है। पाया कि खाते के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता जयनगर तीन निवासी पदम सिंह,जयनगर दो निवासी बरकत सिंह और भाग सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसके आधार पर फिलहाल तीन खाताधारक पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पकड़े गए खाते नामजद अभियुक्तों के अधिकृत है और अब पुलिस फर्म,खाते की भूमिका,संचालन,बैंकिंग लेन-देन सहित अभिलेख, केवाईसी, आवेदन की दिशा में जांच करेगी। जांच के बाद पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी,क्योकि नामजद अभियुक्तों की भूमिका संदिग्ध है।