7.61 ग्राम स्मैक बरामद,बेचने वाला विजय गिरफ्तार

-पहले भी जा चुका है दो बार जेल

-एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

 कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने एक ऐसे स्मैक बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो खुद भी स्मैक का लती है और इलाके के युवाओं को लती बना रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से स्मैक भी बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली दरोग़ा मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे कि सूचना मिली कि एक युवक घूम घुम कर नशा बेच रहा था। पुलिस ने बताए स्थान पर घेराबंदी कर ट्रांज़िट कैम्प विजय दास को पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मेक का लती हैं और लालपुर के एक युवक ने उसे बेचने का आइडिया दिया था और यूवक ही उसे स्मेक मुहैया कराता है। बताया कि वह युवाओं को नशे का लती बनाता हैं। ताकि आसानी से कमाई हो सकें। जांच में पता चला है कि आरोपी इस्मेक बेचने के मामले में दो बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया।

–——————–