ईडी-आयकर विभाग लौटी, फाइलों में दफन रेड की सच्चाई

-चौथे दिन की रात्रि बारह बजे निकला काफिला

-सुगबुगाहट शुरू, क्या निकाला जांच का परिणाम

खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।

 यूपी सीमावर्ती बत्रा कॉलोनी और रुद्रपुर के प्रमुख कारोबारियों के घर हुई ईडी और आयकर विभाग की जांच आखिकार चौथे दिन की रात्रि बारह बजे तक चली और सयुक्त टीम काफिले के साथ अपने गतव्य को रवाना हुई। टीम के रवाना होने के बाद हकीकत क्या है। इन सभी सवालों का जबाव जब्त फाइलों में दफन हैं और हकीकत कब सामने आएगी। यह आने वाला समय ही बताएगा।

बताते चले कि 12 अक्टूबर को ईडी और आयकर विभाग के अधिकारियों की 12 टीमें 14 गाडियो के साथ गुरु ग्राम से रवाना होती हैं और सुबह पांच बजे सीमावर्ती रुद्रपुर की सीमा स्थित बत्रा कॉलोनी में प्रवेश करते है और रुद्रपुर के प्रमुख कारोबारी और कॉलोनी के रहने वाले रोहिताश बत्रा और डॉ दीपक छाबड़ा को डिटेन कर आवास लेकर आई। जहाँ 12 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक ईडी और आयकर विभाग ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और केनरा बैंक जाकर लॉकर की जांच की। साथ ही संपति,बैंक खातों की जानकारी,आय-व्यय का ब्यौरा और अस्पताल सौदा मामले से सम्बंधित दस्तावेजो को जब्त करने की भी चर्चाए जोरों पर है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात्रि बारह बजे के करीब ईडी ओर आयकर की टीम ने अपनी तफ्तीश को इतिश्री किया ऒर काफिले के साथ वापस लौट गई। शुक्रवार की सुबह शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ और सुगबुगाहट होने लगी कि क्या जब्त फाइलों में ही जिले की सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाली रेड की सच्चाई छिपी हैं और क्या वास्तव में सयुक्त टीम ने रेड में टैक्स चोरी को पकड़ा है या फिर महज सिर्फ शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई हुई थी। इन सभी सवालों के साथ आखिरकार ईडी और आयकर की टीम वापस होने के बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली।

————————

कोड

क्या ईडी-आयकर को मिले कुछ सुराग

रुद्रपुर। 12 अक्टूबर की सुबह से शुरू हुई पूछताछ का दौर 15 अक्टूबर की देर रात्रि तक चला,लेकिन गुरुवार की दोपहर को अधिकारियों ने कैनरा बैंक जाकर खातों और लॉकर की जानकारी ली और देर रात को जांच खत्म कर वापस लौट गई। सवाल उठ रहे है कि क्या चार दिन की पूछताछ और बैक खाते की जांच में टीम को कुछ अहम सबूत साथ लगे या फिर सबकुछ ठीक पाए जाने की वजह से टीम वापस लौटी,क्योंकि माना जा रहा था कि जांच का दायरा और दिन छह दिन तक चल सकता हैं।

—————————

कोड

पूछताछ के बाद कारोबार से जुड़े कारोबारी

रूदपुर। पिछले चार दिनों से लगातार ईडी और आयकर विभाग के सवालों का जबाव देने वाले कारोबारी रोहिताश बत्रा और डॉ दीपक छाबड़ा ने शुक्रवार को राहत की सांस ली और रोजमर्रा की भांति अपने अपने कारोबार को सभालने में जुट गए। बताया जा रहा है कि सुबह होते ही रोहिताश बत्रा ने कार्यालय जाकर कामकाज संभाला। तो वही डॉ दीपक छाबड़ा सामान्य व्यवहार के साथ अस्पताल जाकर मरीजों को देखना शुरू किया।

——————–