24.50 लाख की खरीदी हाइड्रा, चंद मिनट भी नही चली

-कंपनी ने झाडा पल्ला,खरीददार गुस्सा

-कंपनी के खिलाफ फोरम में डाली याचिका

खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।

 कोतवाली इलाके में एक हाइड्रा कपनी और विक्रे ता पर खराब नया हाइड्रा देने का मामला सामने आया है। क्रेता द्वारा शिकायत करने पर कंपनी ने पल्ला झाड़ लिया। जिससे क्षुब्ध होकर हाइड्रा स्वामी ने उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

जानकारी के अनुसार प्रीत विहार कॉलोनी के रहने वाले राकेश चंद्रा ने बताया कि 25 सितंबर को उसने हाइड्रा डीलर एजेंट से 24.,50 लाख का हाइड्रा खरीदा था ऒर जैसे ही स्टार्ट कर व्यवसाय में लगाने की कोशिश की। तो हाइड्रा में कई तकनीकी खराबी सामने आने लगी और काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बताया कि उसके द्वारा कंपनी फोरम पर शिकायत दर्ज कराई और दूसरा हाइड्रा या फिर ओरिजनल उपकरण डालनी की मांग की। आरोप था कि कंपनी ने इनकार कर दिया और 11 अक्टूबर से हाइड्रा नैनीताल हाईवे स्थित डीलर के यहाँ खड़ा है, लेकिन कोई समाधान नही हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके द्वारा जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर दिया है और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया है।

—————–