ईडी-आयकर लौटी, शुभचिंतकों की आवाजाही हुई शुरू

-कारोबारियों के यहाँ चार दिन तक चली थीं रेड

-शोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट

ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।

 सीमावर्ती यूपी की बत्रा कॉलोनी और रुद्रपुर के प्रमुख कारोबारियों के यहाँ चली ईडी और आयकर विभाग की रीम ने रेड की थीं और चार दिन बाद वापस लौटने पर अब कारोबारियों के आवास पर शुभचिंतको की आवाजाही शुरू हो गई हैं और हर व्यक्ति शोशल मीडिया में पोस्ट वायरल कर हमदर्द दर्शा रहा है।

बताते चलें कि 12 अक्टूबर की सुबह पांच बजे ईडी और आयकर विभाग की टीम 12 गाड़ियों के काफिले के साथ बत्रा कॉलोनी पहुची और शहर के प्रमुख कारोबारी रोहतास बत्रा और डॉ दीपक छाबड़ा को उनके ही आवास में चार दिन तक पूछताछ की और 15 अक्टूबर की देर रात को वापस चली गई। जिसकी भनक लगते ही शहर के विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई नेताओं और सभ्रांत लोगों को आवाजाही शुरू होने लगी। हर कोई रेड को लेकर चर्चा कर रहा था और कारोबारी बड़े ही सजीदा से जबाव दे रहे थे। मुलाकात के बाद हर व्यक्ति शोशल मीडिया पर मुलाकात की तश्वीर वायरल कर हमदर्दी दिखा रहा था और सोशल मीडिया जहाँ खबर प्रकाशित हों रही थी। अब हमदर्दी की फ़ोटो प्रसारित हो रही हैं।

——————-