गल्ला मंडी में मांगों को डटी रही आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन

-धरना देकर आठ सूत्रीय मांगों का उठाया मुद्दा

-शैलजा का समर्थन,घोषणा पत्र में होगा शामिल

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

आठ सूत्रीय मांगों का मुद्दा उठाते हुए उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने गल्ला मंडी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार से मांगों पर गौर करने का मुद्दा उठाया। आशाओं द्वारा धरना देने की खबर मिलते ही कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा धरनास्थल पहुंची और अपना समर्थन देते हुए आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में आशाओं का मुद्दा भी शामिल होगा।

शनिवार को यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू के साथ जिले की सभी आशा कार्यकत्रियां गल्ला मंडी पर इकठ्ठा हुई और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की धामी सरकार से आठ सूत्रीय मांगों पर गौर करने का मुद्दा उठाया। वक्ताओ का कहना था कि आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग का अभिन्न अंग है और कठिन परिस्थितियों के बाद भी अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। बावजूद इसके पिछले लंबे समय से प्रदेश की आशाओं को मासिक मानदेय नियत करने व डीजी हेल्थ द्वारा 11500 का मानदेय का प्रस्ताव लागू करने, न्यूनतम वेतन,कर्मचारी का

दर्जा व सेवानिवृत होने पर सभी आशाओं को अनिवार्य पेंशन व्यवस्था लागू करने,सेवानिवृत होने पर दस लाख की मुश्त धनराशि मुहैया कराने,नेशनल हेल्थ मिशन का बजट बढाते हुए एनजीओ की भूमिका का समाप्त कर स्वास्थ्य विभाग से कार्य करने,बेवजह आशाओं की छंटनी बंद करने,प्रोत्साहन राशि व अन्य मदों का मेहनतनामा प्रत्येक माह देने का मुद्दा उठा रहे है। न्याय यात्रा के नजदीक धरना संचालित होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा खटीमा विधायक भुवन कापड़ी के साथ पहुंची और अपना समर्थन देते हुए आशाओं के मुद्दे को सुना और भरोसा जताया कि सभी मुद्दे कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे और कांग्रेस की सरकार बनते ही इसका समाधान भी हो गा। इस मौके पर इस मौके पर जिला उप सचिव अनिता अन्ना,कुलविंदर कौर,जिला उपाध्यक्ष बबीता कश्यप,प्रीति मौर्य, शिखा पाल, दीपिका भारती,हीरा राठौर आदि मौजूद रहे।

———————-