सुशांत हत्याकांड:-चचेरे भाई विप्लव को बामुशक्कत कारावास
-वर्ष 2020 में सितारगंज इलाके में मिला था शव
-17 गवाहों ने ठोक कर दी अपनी गवाही
खबर आफत रुद्रपुर।
वर्ष 2020 में थाना सितारगंज में हुए सुशांत सरकार जघन्य हत्याकांड की सुनवाई करते हुए तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्यारे चचेरे भाई को आजीवन कठोर कारावास और दस हजार रुपये का अर्थदंड देने की सजा सुनाई। जहां ए.डी.जी.सी ने अदालत के सामने 17 गवाह पेश किए और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी लक्ष्मी नारायण पटवा ने बताया कि 26 जुलाई को थाना सितारगंज के गांव रुद्रपुर जैल कैप नदी बांस की झुरमुर रेलवे पत्थर के समीप झाड़ियों में खून से लथपथ एक 21 वर्षीय युवक का शव मिला था। जिसकी सूचना उत्तम मजूमदार जेल कर्मी ने दी थी। सूचना मिलते ही दरोगा सजीत कुमार घटनास्थल पहुंची और शिनाख्त का प्रयास करते है,लेकिन बिना पहचान के ही शव का दाह संस्कार किया गया। कुछ दिन बाद पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिलती है। जिसमें एक युवक की बाइक पर मृतक बैठा हुआ था और तभी एक व्यक्ति का फोन आता है। जो मृतक का भाई बता रहा था प्रारंभिक जांच के मृतक की शिनाख्त पूर्व वर्धमान अंबिका कलना पश्चिम बंगाल निवासी सुशांत सरकार के नाम से हुई। हत्याकांड में साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक चचेरे भाई विप्लव सरकार उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड की सुनवाई तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्य की अदालत में हुई। जहां ए.डी.जी.सी द्वारा 17 गवाह पेश किए। अदालत ने दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद दोषी चचेरे भाई विप्लव को आजीवन कठोर कारावास और दस हजार रुपये का अर्थदंड देने की सजा सुनाई।
——————-
