पुलिस ने छिनतई गैग के चार बदमाश किए गिरफ्तार

-ट्रांजिटकैप में मचा रहा था आतंक

-सोने का लॉकेट भी बरामद,मुकदमा दर्ज

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

कोतवाली ट्रांजिट कैंप इलाके में छिनतई गैग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया और लूटा गया सोने का लॉकेट भी बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों का न्यायालय में पेश कर दिया।

कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि गांव पातेपुर वैशाली बिहार निवासी सतीश कुमार महतो ने मुकदमा पंजीकृत कराया था कि वह 25 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे सब्जी लेकर होटल की तरफ जा रहा था कि तभी बाइक संख्या यूपी 06 6530 पर सवार तीन युवक आते है और गले में पड़ा सोने का हनुमान लॉकेट लूटकर फरार हो जाते है। बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। शनिवार की रात्रि को पुलिस को खबर मिली कि वन शक्ति मंदिर मार्ग पर बाइक संख्या यूके 06 बीडी 6530 पर सवार युवक संदिग्ध है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गोविद मंदिर निवासी गौरव राय,मछली मार्केट निवासी इंदर सिंह,वजीना रानीखेत निवासी मनीष सिंह देवी और शिवनगर निवासी उदय सिंह को दबोच लिया । तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट भी बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों का कहना था कि वह ट्रांजिट कैंप इलाके में गैग बना कर सोने की आभूषण की लूटपाट को अंजाम देते है और फिर घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

——————–