पिकअप ने रौंदा,महिला मजदूर की दर्दनाक मौत
-28 अगस्त को हुआ था हादसा
-उपचार के दौरान हुई मौत

-28 अगस्त को हुआ था हादसा
-उपचार के दौरान हुई मौत
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में पिकअप की टक्कर से एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव नवदिया चाढपुर बरेली निवासी हर प्रसाद ने बताया कि भूपो देवी राधे कृष्णा फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी और रोजमर्रा की भांति 28 अगस्त को वह ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी कि तभी तेज रफ्तार पिकअप संख्या यूके 06 सीबी 1827 ने टक्कर मार दी और महिला लहूलुहान होकर नीचे पड़ी रही। घायल को आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां 19 दिन बाद उपचार के दौरान भूपो देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया और चालक की तलाश शुरु कर दी है।
——————–