जंगली वन्यजीवों की राह में लगेगा ‘रेड टेप’ का सुरक्षा कवच

-दो सालों में जा चुकी है दर्जनों बेजुबानों की जान

-तराई वन प्रभाग ने शुरु की लगाने की कवायद

खबर तफ्तीश ,रुद्रपुर।

तराई वन प्रभाग का इलाका हो या फिर जंगली हल्का। अक्सर देखने को मिला है कि वन्यजीव भटक कर हाईवे पर आते है और सड़क हादसे का शिकार हो जाते है। जिस कारण कई बेजुबान अपनी जान गवां चुके है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने रेड टेप पार्किंग व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया और कवायद शुरु कर दी है। माना जा रहा है कि स्वीकृति मिलते ही रेड टेप लगाने का कार्य शुरु हो जाएगा और सड़क हादसों में भी गिरावट आएगी।

वर्ष 2024 से 2025 के सड़क हादसों पर नजर डाले। तो दो सालों के अंदर 24 से अधिक वन्य जीव सडक हादसों का शिकार बने है और वाहनों की टक्कर से वाघ,हिरन जैसे बेजुबान जीव अपनी जान गवां चुके है। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए तराई वन प्रभाग ने हादसों पर मंथन किया और यह निर्णय लिया कि अब संजय वन टांडा रेज हो या फिर पीपल पड़ाव का वन इलाका। जंगली इलाके से गुजरने वाले राष्ट्रीय मार्ग पर रेड टेप पार्किंग लगाई जाएगी। रेड टेप एक प्रकार से रात को तेज गति से चमकाने वाला टेप है। जिसकी तेज चमक वाहनों की रफ्तार को धीमा करेगी। वही वन्य जीव के आखों को भी विचलित करेगी। जिसका फायदा यह होगा कि वन्यजीव हाईवे की तरफ रूख नहीं करेंगे और सड़क हादसों पर भी लगाम लेगी।

——————

कोड

क्या है रेड टेप पार्किंग

रुद्रपुर। रेड टेप सड़क पर पांच मिलीमीटर मोटी लाल रंग की थर्मोप्लास्टिक पट्टियां होती है। जब कोई वाहन इसके ऊपर से गुजरता है,तो उसमें हल्का कंपन और आवाज होती है। झटके के बाद स्वाभाविक तौर पर रफ्तार धीमी होगी। इसके अलावा वन्यजीवों की रोकथाम के लिए करीब 25 अंडरपास और दोनों तरफ आठ फीट लोहे की फेंसिंग लगाई जाएगी।

—————

कोड

रेड टेप करती है सड़क हादसों की रोकथाम

रुद्रपुर। डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि रेड टेप एक तेज चमक और हल्का कंपन करने वाली मोटी पट्टी होती है। रात के वक्त इसकी चमक और कंपन के कारण वाहन चालक को हल्का झटका लगता है और रफ्तार धीमी पड जाती है। इसके अलावा वन्यजीव के हाईवे पर विचरण पर भी लगाती है। रेड टेप लगाने को पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही रेड टेप का कार्य प्रारंभ हो जाएगा,क्योकि इससे पहले रेड टेप खराब हो चुकी है।

——————-