वन्यजीवों की सुरक्षा का नया पहरेदार बनेगा एनाइडर सिस्टम

-डिवाइस भेजेगा आहट-आवाजाही की चेतावनी

-तराई वन प्रभाग को लगाने की मिल सकती है स्वीकृति

खबर तफ्तीश रुद्रपुर।

वन्यजीव हो या फिर इंसानी जिंदगियों को सुरक्षित रखनेके उद्देश्य से जल्द ही तराई वन प्रभाग के जंगलों में आधुनिक एनाइडर सिस्टम कापहरा लगने वाला है। इसके बाद वन्यजीवों की आहट और आवाजाही की चेतावनी विभाग औरस्थानीय लोगों को मिल जाएंगी। सभावना है कि तराई वन प्रभाग को जल्द ही एनिमलइंट्रजंन डिटेक्शन एंड रेपेलेंट सिस्टम यानी एनाइडर सिस्टम डिवाइस की स्वीकृति मिलसकती है और एक बार फिर जंगलों में वन्य जीव बेफिक्र होकर विचरण कर सकते है। अक्सर देखा गया है कि वन विभाग हाथी,तेंदुआ,भालू और अन्य बड़े जानवरों को रोकने के लिए फेंसिंग सिस्टम की तारबाड़ की जाती थी। इस सिस्टम के फायदे कमऔर नुकसान ज्यादा होते थे,क्योंकि हल्का करंट का झटका लगने के बाद अक्सर बड़ेवन्यजीव बौखला जाते थे और यही बौखलाहट इंसानी जिंदगी को खतरे में डाल देतीथी,लेकिन तराई वन प्रभाग ने जं गलों के चौतरफा एनाइडर सिस्टम लगाने का फैसला लियाहै। यह सिस्टम एक डिवाइस आधुनिक तकनीक से निर्मित उपकरण है। जो कि सौर ऊर्जा सेसंचालित होता है और पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। इसका फायदा यह है किजैसे ही बड़े वन्यजीव भटक ते हुए रिहायशी इलाके या फिर हाईवे की तरफ रुख करते हैऔर एनाइडर के संपर्क में आते है। वैसे ही हाईटेक सेंसर तेज आवाज के साथ ही वनविभाग और स्थानीय लोगों को आहट औ र आवाजाही का अलर्ट संदेश भेज देगा।वन अधिकारियोंका दावा है कि जल्द ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही जंगलों में एनाइडर सिस्टमलगना प्रारंभ हो जाएंगा।

—————–

कोड

एनाइडर कैसे करता है काम

रुद्रपुर। एनाइडर सिस्टम एक आधुनिक उपकरण है। इसमें मोशन या हीट सेंसर लगे होते है और जैसे हीकोई वन्यजीव इसकी निर्धारित सीमा के संप र्क में आता है। तो सेसर हलचल या गर्माहटको फौरन भांप लेता है और तेज रोशनी और सायरन बजने लगता है। जो कि जानवर को दूरभगाने और अलार्म आसपास के लोगों या किसानों को जानवर के आने की पहले ही सूचना भेज देता है। तेज आवाज-रोशन से ज्यादातर वन्यजीव जंगल की तरफ भाग जाते है और अलर्टसंदेश मिलने पर लोग सचेत हो जाते है।

———————

कोड

बेहद उम्दा तकनीक की है एनाइडर सिस्टम

रुद्रपुर। डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि अक्सर बड़े वन्यजीवों को रोकने के लिए इलेक्ट्रिकफेंसिंग तारबाड की जाती है,लेकिन आधुनिकता की दौड़ में एनाइडर सिस्टम बेहद उम्दातकनीक का उपकरण है। शासन स्तर को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है और उम्मीद है किस्वीकृति मिलने के बाद तराई वन प्रभाग के जंगल, अतिसंवेदनशील गांव में एनाइडरसिस्टम लगना प्रारंभ हो जाएंगी। जिसके बाद काफी हद तक जानवर और इंसानों कीजिंदगियों को बचाया जा सकता है।

————————–