ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर से आढ़ती मुंशी की मौत
-धान तुलवाने जा रहा ठगा युवक
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।
कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प इलाके में एक आढ़ती के मुंशी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ट्रांज़िट कैम्प निवासी 45 वर्षीय राम किशोर पिछले 25 सालों से गल्ला मंडी स्थित भगवती इंटर प्राइजेज आढ़त पर मुंशी की नोकरी करता था और परिवार की जीविका चलता था। रोजमर्रा की भांति राम किशोर आढ़त पर पहुँचा और मंगलवार की दोपहर को धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को काटे पर तुलवाने किच्छा बाईपास मार्ग गया था कि अचानक ट्रेक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गभीर घायल हो गया ओर उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत बताई ऒर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने रेफर कर दिया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर डिगा। जिसकी खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।
