खटीमा झनकट में रुका काफिला, सीएम ने सुनी फरियाद

-सादगी के हुए सभी फरियादी कयाल

-अधीनस्थों को दिए आदेश

खबर तफ्तीश, रुद्रपुर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह नानकमत्ता कार्यक्रम में जाते समय झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अचानक अपना काफिला रुकवाकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री के सड़क किनारे रुकने पर स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की ओर से दिए गए प्रार्थना-पत्रों को स्वयं देखा और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।