Headlines

सौगात:-साइबर क्राइम प्रहार करेगी एटी एनालाइजर हाईटेक मशीन

सौगात:-साइबर क्राइम प्रहार करेगी एटी एनालाइजर हाईटेक मशीन
-साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन पहुंची मशीन
-एंटी एनालाइजर में कई आधुनिक खूबियां
मनोज आर्या,रुद्रपुर।

खबर तफ्तीश। आधुनिकता की दौड़ में आधुनिक तकनीक ने जहां जटिल काम को बडा ही आसान कर दिया है। वहीं साइबर क्राइम जैसे क्राइम को भी बढ़ावा दिया है। वहीं देश-प्रदेश में साइबर क्राइम का ग्राफ बेहताश बढा दिया है। जिसकी रोकथाम के लिए अब एटी एनालाइजर फॉरेंसिक वर्क स्टेशन मशीन काफी कारगर साबित होगी,क्योकि कुमाऊ के इकलौते साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन को इस आधुनिक तकनीक वाली एंटी एनालाइजर मशीन मिल चुकी है और जल्द ही साइबर इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देगी, क्योंकि इस मशीन में इतनी आधुनिक खूबियां है कि पलक झपकते ही साइबर कर्मी साइबर क्रिमिनल का खाका तैयार कर सकते हे।
बता दे कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय से एसटीएफ साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन को एंटी एनालाइजर फॉरेसिक वर्क स्टेशन नाम से एक ऐसी अत्याधुनिक मशीन को भेजा है। जिसमें विशेष प्रकार का अत्यधिक शक्तिशाली कंप्यूटर सिस्टम लगा हुआ है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ,पुलिस और फॉरेंसिक जांच अधिकारियों द्वारा डिजिटल डेटा की जांच,विश्लेषण के साथ ही अहम साक्ष्य जुटाने में कारगर साबित होगी। यह सामान्य कंप्यूटर से अधिक उन्नत तकनीक की मशीन है। इसकी विशेषता यह है कि बिना डिजिटल साक्ष्यों के साथ छेडछाड के साथ ही बहुत ही तेज गति से काम करती है और इसका मुख्य कार्य उपयोगी डेटा की रिकवारी-जांच करती है और डिलीट किए गए डेटा,एन क्राप्टेड फाइल और छिपे हुए दस्तावेजों को रिकवरी करके और उसका प्रोसेस करने में मदद करती है। हालांकि एंटी एनालाइजर मशीन रुद्रपुर स्थित साइबर क्राइ म थाना पुलिस स्टेशन में रखी है,लेकिन कुमाऊं का इकलौता साइबर थाना होने के बावजूद भी स्थाई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण हाईटेक मशीन को विधिवत ढंग से स्थापित नहीं किया गया है। जैसे ही एंटी एनालाइजर मशीन स्थापित होगी। वैसे ही साइबर क्राइम और क्रिमिनल पर शिकंजा कसना शुरु हो जाएंगा।
——————
कोड
एंटी एनालाइजर की है ये खूबियां
-हाई-स्पीड प्रोसेसिंग: यह मशीन बहुत भारी मात्रा में डेटा को बिना रुके और बहुत कम समय में इंडेक्स (कर सकती है।
-साफ्टवेयर कमटिबिलिटी=यह एनकेस , एफ़टीके और एक्सिओम जैसे दुनिया भर के प्रसिद्ध और प्रमाणित फॉरेसिक सॉफ्टवेयर चलाने में पूरी तरह सक्षम होती है।
-. एंटी एनालाइजर की खासियत हार्डवेयर राइट-ब्लॉकर यह मशीन बिना ओरिजिनल डेटा में कोई बदलाव किए जांच करने की सुविधा देती है। इससे संदिग्ध ड्राइव डेटा सिर्फ पढा जा सकता है। जिससे अदालत में डिजिटल साक्ष्य अहम रहते है।
– बेहतरीन कुलिग सिस्टम:-इसमें विशेष कूलिंग तकनीक लगी होती है। जिससे भारी डेटा प्रोसेस सिग के वक्त मशीन ज्यादा गर्म नहीं है।
-उच्च क्षमता वाले पार्टस:-इसमें सामान्य कंप्यूटरों की तुलना में बहुत तेज़ प्रोसेसर, भारी रैम और बड़े स्टोरेज ड्राइव लगे होते हैं।  यह एन्क्रिप्शन को आसानी से तोड़ सके।
————-
कोड
साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शासन द्वारा साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए कुमाऊं के थाना पुलिस स्टेशन में एंटी एनालाइजर फॉरेंसिक वर्क स्टेशन हाईटेक मशीन मुहैया कराई है। जिसको स्थापित करने के लिए एक्सपर्ट और संचालित करने के लिए प्रशिक्षक आने वाले है और जल्द ही हाईटेक मशीन को स्थापित कर तफ्तीश और लंबित मामलों के अलावा साइबर क्राइम व क्रिमिनल की रोकथाम की जाएंगी।
—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *