Headlines

भीम आर्मी कार्यकर्ता पर हमला,जातिसूचक शब्दों का प्रयोग

भीम आर्मी कार्यकर्ता पर हमला,जातिसूचक शब्दों का प्रयोग
-सिर पर टोपी,कंधे पर गमछा देख हुआ हमला
-तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया मुकदमा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली की खेडा बस्ती में एक भीम आर्मी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। आरोप था कि हमलावरों ने कार्यकर्ता के सिर पर टोपी और कंधे पर गमछा देखकर हमला कि या था और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड-19 खेड़ा बस्ती निवासी राजेश गौतम ने बताया कि नौ जुलाई की दोपहर दो बजे के करीब किसी काम से रम्पुरा बस्ती स्थित काली मंदिर के समीप गया था। तभी गोरख उर्फ ढोल नाम का युवक अपने साथियों के साथ आता है और भीम आर्मी यानी आजाद समाज पार्टी की छोपी और गमछा देखकर ऐत राज करने लगे और जबरन उतारने का प्रयास करने लगे। जब विरोध किया,तो हमलावरों ने जातिसूचक श ब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की और उस पर प्राणद्यातक हमला बोल दिया। बेरहमी से पीटने के कारण वह नी चे गिर गया और हमलावरों ने टोपी-गमछा उतारकर नीचे फेंक दिया और दोबारा इलाके में आने पर हत्या कर ने की धमकी भी दी। चोटिल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया कि हमले के बाद वह भयभीत है औ र मानसिक रुप से प्रताडित भी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *