कपिल सुसाइड कांड:-भाजपा नेता ने परिवार के साथ किया धरना प्रदर्शन
-10 मई को भाजपा नेता के बेटे ने किया था सुसाइड
-बहू और युवक की गिरफ्तारी का उठाया मुद्दा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
10 मई को भाजपा नेता के बेटे कपिल सुसाइड कांड का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी पर जांच में लापरवाही बरतने और बहू व एक युवक की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के भाजपा नेता ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ चौकी में धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि आत्महत्या की हृदय विदारक घटना को घटित हुए दो माह का समय हो चुका है। बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक बहू और उसके मित्र युवक से एक बार भी पूछताछ नहीं की। चौकी प्रभारी द्वारा काफी समझाने के बाद भी परिवार वाले नहीं माने। तो कोतवाली ने समझाया और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
बताते चले कि आदर्श कॉलोनी स्थित वैष्णवी देवी मंदिर के समीप रहने वाले भाजपा नेता सतनाम सिंह और पूर्व पार्षद कंचन कौर के बड़े बेटे कपिल उर्फ शेरु ने 10 मई की शाम को फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड प्रकरण में बहू और उसके मित्र रमन कक्कड़ पर बेटे को सुसाइड के लिए बेबस करने का आरोप मढ़ा था और पुलिस ने 27 जून को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को बहू और युवक की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के भाजपा नेता अपने परिवार और समर्थकों के साथ आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। आरोप था कि दो माह का समय बीत चुका है और पुलिस ने बहू से कोई पूछताछ नहीं की और युवक के खिलाफ भी कोई एक्शन लिया,जबकि कई बार उनके परिवार से पूछताछ कर चुकी है। आरोप था कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और जांच भी बेहद सुस्त है। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही बहू व आरोपी युवक से पूछताछ और गिरफ्तारी नहीं हुई। तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएंगा। इस मौके पर महेंद्र आर्य,सचिन मुंजाल,चंद्रसेन चंदा,बाबू राम,गोविंद राय,कमल पाल,दीपक गंभीर,रजनीश बत्रा आदि मौजूद रहे।
————————-
कोड
10 जून को बदमाशों ने बोला था धावा
रुद्रपुर। मामला यह है कि भाजपा नेता जिस युवक पर बेटे को सुसाइड करने का दबाव बनाने का आरोप लगा रहे है। उसी युवक की एसी पार्टस की दुकान भाजपा नेता के घर के सामने है। दस जुलाई को जब रमन कक्क ड नाम का युवक दुकान पर आता है। तो भाजपा नेता व उसका विवाद हो जाता है और थोडी देर बाद ही हथियार बंद साथियों ने भाजपा नेता के घर पर धावा बोल दिया और पुलिस के आते ही एक युवक पिस्टल छोड़कर फरार भी हो गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और दो युवकों की गिरफ्तारी भी की थी। तभी से मामला ज्यादा तूल पकड़ने लगा और बहू ने भी ससुराल वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
——————-
कोड
भाजपा नेता ने जताया जान को खतरा
रुद्रपुर। भाजपा नेता सतनाम सिंह ने बताया कि कपिल उर्फ शेरू उसका बड़ा बेटा था और जिस प्रकार दस जून को हथियारबंद बदमाशों ने घर पर धावा बोला और उसी मुख्य आरोपी रमन और बहू के द्वारा बेटे को सुसाइड पर विवश कर दिया। ऐसे में प्रबल संभावना है कि उसके परिवार पर दोबारा हमला हो सकता है,क्योकि उनका छोटा और अब इकलौता बेटा तरुण सिंह द्वारा सुसाइड प्रकरण की पैरवी कर रहा है। ऐसे में बेटे पर भी जानलेवा हमला हो सकता है।
———————
कोड
बोले कोतवाल:-पुलिस कर रही है हर पहलू पर जांच
रुद्रपुर। कोतवाल प्रकाश चंद्र दानू ने बताया कि एक तरफ जहां मृतक कपिल के परिवार के लोग बहू व एक युवक पर बेटे द्वारा सुसाइड किये जाने का दोषी बता रहे है। वहीं मृतक की पत्नी निशा ने भी ससुराल पक्ष पर पति को मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। हालांकि पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और बहू की तहरीर पर जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।
——————–