गृह मंत्रालय नई दिल्ली की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज
-14 सी समन्वय पोर्टल ने पकड़ा संदिग्ध चेक
-कोतवाली पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
खबर तफ्तीश रुद्रपुर। गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एनसीआरपी पोर्टल द्वारा रुद्रपुर स्थित एक बैंक से चार संदिग्ध चेक के माध्यम से नकद निकासी का मामला पकड़ा है और फौरन गृह मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी ऊधमसिंह नगर को भेजी। जिस पर कोतवाली एस.एस.आई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बताते चले कि नौ जून 2026 को गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा संचालित 14 सी समन्वय पोर्ट के प्रति बिंब पर संदिग्ध चेक के माध्यम से भौतिक सत्यापन और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किए जाने का मामला पकड़ा और एसएसपी को एक रिपोर्ट प्रेषित की। जिसमें पाया कि एक संदिग्ध खाता सं ख्या पर एनसीआरपी पोर्टल में चार शिकायते प्राप्त हुई है। बताया कि इंदिरा चौक स्थित एसबी आई बैंक में तौसिब खान निवासी सीर गौटिया का खाता दिख रहा है। पोर्टल से यह प्रतीत हो रहा है कि खाता धारक द्वारा साइबर अपराध से अर्जित रकम लिया है और चार संदिग्ध चेक के माध्यम से खाते से नकद निकासी भी हुई है। यह भी बताया कि खाताधारक के खाते में दिल्ली,बिहार,यूपी और प श्चिम बंगाल से 2.90 लाख की रकम आई है और संदिग्ध चेक से नकद निकासी भी हुई है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद कोतवाली एस.एस.आई खुशवंत सिंह ने तहरीर दी और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर,कोतवाल प्रकाश चंद्र दानू ने बताया कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरु कर दी है और उल्लेखित खाता धारक की खोजबीन कर पूछताछ की जाएंगी। जांच के बाद आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाएंगी।
——————–
