Headlines

खुलासा:-लाखों के आभूषण चोरी कांड के तीन शातिर चोर गिरफ्तार

खुलासा:-लाखों के आभूषण चोरी कांड के तीन शातिर चोर गिरफ्तार

-बाजपुर स्थित सुनार की दुकान पर हुई थी सेंधमारी
-34 लाख थी कीमत,शत प्रतिशत हुई रिकवरी

खबर तफ्तीश रुद्रपुर/बाजपुर।

बाजपुर में हुई लाखों के आभूषण चोरी कांड का पर्दाफाश करते हुए बाजपुर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी आभूषणों की शत प्रतिशत बरामदगी भी की है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
सोमवार को पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि नौ जुलाई को ओम ज्वैलर्स के स्वामी ओमकार वर्मा ने बाजपुर पुलिस को इत्तला दी कि उसकी दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी हो चुके है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया और प्रारंभिक तफ्तीश में पता चला कि आठ जुलाई की रात्रि को चोरों ने दुकान का शटर काटकर 82.72 ग्राम सोने के आभूषण,10.666 किलोग्राम चांदी के जेवर सहित 39.500 रुपये नकदी की चोरी हुई है। जिनकी कीमत 34 लाख रुपये के करीब थी। पुलिस ने फौरन तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पुलिस की कई टीमें पर्दाफाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 19 जुलाई की रात्रि किशनपुर-मौलागढ़ सीमा पर नरपत नगर स्वार रामपुर यूपी निवासी आजम अहमद,इस्लाम अहमद और कमरुद्दीन अहम को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर शत फीसदी चोरी के आभूषणों की बरामदगी भी की। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
——————–
कोड
सगे भाई ही निकले मास्टरमाइंड
रुद्रपुर। बाजपुर पुलिस द्वारा जैसे ही नरपत नगर स्वार यूपी निवासी इस्लाम अहमद और करमरूददीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। तो पता चला कि अभियुक्त सगे भाई है और सुनार की दुकान में चोरी की योजना बनाने के मास्टरमाइंड भी है। बताया कि हाल निवासी आदर्श नगर काशीपुर में आजम अहमद रेकी करता था और किस दुकान या फिर घर में चोरी करनी है। उसकी सूचना भी आजम ही देता था। यह भी पता चला कि तीसरा आरोपी आजम भी सगे भाइयों का रिश्तेदार है। जो सीमा वर्ती यूपी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
कोड
सीसीटीवी कैमरों ने कर दिया खुलासा
रुद्रपुर। बाजपुर पुलिस ने चोरी की घटना की खबर मिलते ही सबसे पहले घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि छह जुलाई और सात जुलाई को अभियुक्त आजम दुकान के आसपास घूम ता हुआ रेकी कर रहा था और आठ जुलाई को चोरी की वारदात होने के बाद से ही काशीपुर से फरार हो चुका था। बस क्या था पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सुरागरसी के आधार पर गिरफ्तारी कर डाली।
—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *