बंद पडा सेनानायक का मकान,10 लाख कीमती सामान चोरी

-बेटे से मिलने गुजरात गए थे माता-पिता
-भारतीय तटरक्षक बल गुजरात में तैनात है बेटा
खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
कोतवाली इलाके में चोर इतने बेखौफ हो चुके है कि सरहद पर देश की रक्षा करने वाले फौजियों के घरों को निशाना बना रहे है। ऐसे ही एक घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने बंद पड़े मकान पर धावा बोला और भारतीय तटरक्षक बल गुजरात में तैनात सेनानायक के घर लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। सेवानिवृत जवान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार सामिया लेक सिटी स्थित टाऊन विला सी-32 में रहने वाले भारतीय तटरक्षक बल प्रधान अधिकारी से सेवानिवृत हुए प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पडोसी एसपी साहू अपनी पत्नी के साथ रहते है,जबकि उनका बेटा गुजरात के जाखू में भारतीय तटरक्षक बल में सेनानायक के पद पर तैनात है। 22 जुलाई को माता-पिता अपने बेटे से मिलने गुजरात गए थे और मकान की चाबी उनके सुपुर्द कर दी। पांच अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा है और अलमारी के लॉक टूटा था। जब मकान स्वामी को वीडियो कॉल से चोरी की घटना को दिखाया। तो उनका कहना था कि अलमारी में चार सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी,सोने के कुंडल,चांदी की पायल सहित कीमती आभूषण रखे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया और तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर चोरी के खुलासे में जुट गई है। उधर,मकान स्वामी एसपी साहू ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 22 जुलाई को गुजरात के लिए रवाना हुए और घर पर सभी आभूषण अलमारी में रखा हुआ था। जिस कारण 10 लाख से अधिक कीमत के आभूषणों की चोरी हुई है।
———————-
कोड
एसपी साहू भी रहे तटरक्षक कर्मी
रुद्रपुर। मकान स्वामी एसपी साहू भी खुद भारतीय तटरक्षक बल से रिटायर्ड हुए है। उनका कहना था कि सेवानिवृत होने के बाद सेनानायक पद पर तैनात परिवार के साथ गुजरात में रहता है और वह अपनी पत्नी के साथ सामिया लेक सिटी कॉलोनी में निवास करते है। पूरा परिवार देश की सेवा कर रहा है। चोरी के बाद कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी मकान स्वामी ने सवाल उ ठाए है।
——————-
कोड
बेफ्रिक होकर तांडव मचाते रहे चोर
रुद्रपुर। शिकायतकर्ता प्रताप सिंह का अनुमान है कि चोरी की वारदात चार अगस्त की देर रात्रि को हुई होगी,लेकिन जिस प्रकार प्रत्येक कमरे की चाबी के साथ दरवाजे खोले गए और चार अलमारियों का लॉक खुला था और एक अलमारी का लॉकर खुला था। बिस्तर पर आभूषणों के खाली डिब्बे पड़े हुए थे। रसोई में चाय बनाने जैसे भी साक्ष्य दिख रहे थे। उससे साफ है कि चोरों ने बेफ्रिक होकर चोरी को अंजाम दिया है।
———————-
बोले सीओ:-जल्द होगा चोरी का पर्दाफाश
रुद्रपुर। सीओ सदर विभव सैनी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और पुलिस की एक टीम लगातार सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जि समें कुछ संदिग्ध भी दिखाई दे रहे है। जल्द ही अभियुक्तों को तस्दीक कर गिरफ्तारी की जाएगी और वारदात का पर्दाफाश किया जाएंगा।
——————–