युवाओं पर लाठीचार्ज और बर्बरता पर भड़की कांग्रेस
-जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन का है मामला
-बोले कांग्रेसी,मोदी सरकार का पतन शुरू
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों पर लाठीचार्ज-बर्बरता और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ भी बर्बरता के खिलाफ जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा और नगर अध्यक्ष ममता रानी के साथ कार्यकर्ताओ ने रम्पुरा बस्ती में पीएम मोदी का पुतला दहन किया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा के अलावा पीएम द्वारा सार्वजनिक माफी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि अब मोदी सरकार का पतन करीब हैं,क्योंकि देश का युवा जाग चुका है।
इस दौरान नेताओ ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। उनका आरोप था कि पिछले एक माह से धरना दे रहे छात्रों की मांगों की अनदेखी की जा रही है और सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब जागरूक हो चुका है और भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा।
महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र पिछले लगभग एक माह से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि पेपर लीक प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को समर्थन देने पहुंचे समाजसेवी सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से कई छात्र घायल हुए ओर जब राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने आवाज उठाई। तो पुलिस ने बर्बरता दिखाई। उन्होंने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और मोदी द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने का मुदा उठाया। इस मौके पर परिमल राय, उमर अली, उमा सरकार, मोहन भारद्वाज, मधु सिकदर, राकेश अधिकारी, नरेश सागर, रविंद्र गुप्ता, अर्जुन विश्वास, इरफान अली, निहाल सिंह, राजीव राठौर, बेबी सिकदर, रेखा, रीना, सुनील चुघ, बबलू सागर, राहुल, ऋतिक, पवन बिष्ट, नीलम, विनीता, संजीव, राज कोली, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।