2021 से फरार आरोपी के घर चस्पा हुआ नोटिस

2021 से फरार आरोपी के घर चस्पा हुआ नोटिस
-एनआई एक्ट मामले में है फरार
-जारी हो चुके हैं कई वारंट
ख़बर तफ्तीश रुद्रपुर।
 कोतवाली इलाके में एनआई एक्ट मामले के फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया और डोल नगाड़े बजाकर मुनादी भी की।
बताते चले कि वर्ष 2021 में कपकोट बागेश्वर के रहने वाले लक्ष्मण सिंह ने कोतवाली के प्रीत विहार के रहने वाले अरविंद शर्मा के खिलाफ के एनआई एक्ट के तहत अदालत में याचिका दायर की थी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और अदालत ने कई बार पेशी का आदेश दिया। साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया। काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तारी नही हुई। तो पुलिस ने 82 कुर्की कार्रवाई का आदेश दिया और बुधवार को एएसआई लक्ष्मण सिंह के साथ आरोपी के घर पहुंचे और नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। साथ ही हिदायत दी कि यदि अभियुक्त पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया। तो कुर्की की कार्रवाई की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *