शवों को नसीब नहीं ‘ठंडी छांव’,धूल फांक रहे डीप फ्रीजर
-कई सालों से खराब पड़े हैं लाखो के फ्रीज
-बर्फ का हो रहा इस्तेमाल, बिजली भी बंद
मनोज आर्य, रूद्रपुर।
खबर तफ्तीश जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस अपनी बदहाली का दंश झेल रहा है। आलम यह है कि शवों को ठंडी छाव तक नही मिल पा रहीं है, क्योंकि पोस्टमार्टम हाउस में रखे सभी डीप फ्रीज खराब पड़े है और शव विच्छेदन गृह कर्मी बर्फ की सिल्लियो का इस्तेमाल कर शवों को बचाने का प्रयास करते हैं। यही नही हाउस की विघुत व्यवस्था चरमरा सकती हैं।
दरअसल कोविड काल वर्ष 2019 में रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस को एक बड़ा और एक छोटा डीप फ्रीज लाखों रुपये में खरीद कर इस उद्देश्य से दिए गए थे कि शवों को सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने डीप फ्रीज तो दे दिए ,लेकिन थ्री फेस विधुत लाइन की समुचित व्यवस्था नही की और फ्रीज रखे रखे खराब हो गए। वर्तमान में आलम यह है कि पोस्टमार्टम हाउस हर रोज दो से तीन शवों को रखा जाता हैं,लेकिन डीप फ्रीज खराब होने की वजह से शवो को बर्फ की सिल्लियों पर रखकर खराब होने से बचाने की मशक्कत होती हैं। इसके अलावा इन्वेंटर और पखे भी खराब पड़े हैं। यही वजह हैं कि शवो को काफी समय तक सुरक्षित रखना संभव नही है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम कर्मी कई बार पत्राचार कर चुके है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए। शवों की दुर्दशा को लेकर लोगों में भी काफी रोष व्याप्त हैं।
———————
कोड
जर्जर होने लगी है बिल्डिंग
रूद्रपुर। एक तरफ जहां पोस्टमॉर्टम सिस्टम की अनदेखी झेल रहा है। वही पोस्टमार्टम हाउस की बिल्डिंग भी जर्जर हो चुकी हैं। बरसात में छत टपकती हैं और सीलन की वजह से बदबू जीना दुश्वार कर देता हैं। बिल्डिंग की दीवारें कमजोर पड़ चुकी हैं। सिस्टम ने ध्यान नही दिया। तो हादसा भी हो सकता हैं। मूलभूत सुविधाएं भी कोसो दूर है।
———————
कोड
जल्द शिफ्ट होगा पोस्टमार्टम हाउस
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ एसके गोस्वामी ने बताया कि कार्यभार सभालते ही पोस्टमार्टम हाउस में खराब पड़े डीप फ्रीज के अलावा जर्जर भवन का मामला संज्ञान में है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्राचार कर पोस्टमॉर्टम हाउस को मेडिकल कॉलेज परिसर में शिफ्ट कर हाईटेक बनाने का प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द की पहल सफल रहेगी।
——————–
फ़ोटो परिचय 02 आरडीपी 01पी,02पी। खराब पड़े पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीज।
