पंचायत चुनाव से किया वंचित,भड़क उठे कांग्रेस विधायक
-डीएम कार्यालय का करने पहुंचे घेराव
-धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने रोका
खबर तफ्तीश,रुद्रपुर। सोमवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान,खटीमा विधायक भुवन कापड़ी,खटीमा विधायक गोपाल सिंह राणा सहि त बडी संख्या में कांग्रेसी पीड़ित बजिंदर सिंह के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात था। जैसे ही कांग्रेसियों ने मुख्य गेट के अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने रोक दिया। धक्का-मुक्की और बहस बाजी के बाद आखिरकार विधायकों के एक शिष्टमंडल को डीएम से मिलने की अनुमति प्रदान हुई। जिसके बाद विधायक ने डीएम को ज्ञापन सौपा। बताया कि गांव सरौजा नानकमत्ता के रहने वाले बजिंदर सिंह को पंचायत चुनाव से रोकने के उद्देश्य से सत्ताधारी विरोधियों द्वारा उनके खसरा नंबर को अतिक्रमणकारी घोषित कर दिया। जिसके खिलाफ कांग्रेस समर्थित परिवार उप तहसील में अनिश्चितकालीन धरना देता रहा और यहां मुद्दा उठाया कि उसकी भूमि की जांच पारदर्शी हो। दबाव पड़ा,तो राजस्व विभाग ने 672/1 वर्ग-5 की भूमि को सही करार दिया और फिर का नूनी पेज फंसाते हुए 673/4 को अतिक्रमण घोषित कर दिया। जिससे साफ था कि सत्ता के दबाव में अधिकारी शिकायतकर्ता को मानसिक प्रताड़ित कर रहे है। यहीं कारण है कि बरिंदर सिंह व उनका बेटा पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाया और आगामी चुनाव में भी सत्ताधारी विरोधी षडयंत्र रच रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। उन्होंने मुद्दा उठाया कि यदि 672/ 1 वर्ग-5 की सही रिपोर्ट प्रेषित नहीं की। तो उग्र आंदोलन होगा। जिस पर डीएम ने 20 दिन का समय मांगते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस मौके पर नव तेजपाल सिंह,राजेंद्र सिंह,बलजीत सिंह,रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह,कुलविंदर सिंह,सतनाम सिंह,गुरदेव सिंह,हरजीत सिंह,सुरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह,दर्शन सिंह,फोजिया सिंह, राजदीप सिंह,देवेंद्र सिंह,कमलजीत सिंह,हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
————————–