Headlines

पिता की दहलीज पर छोडी विवाहिता,संदिग्ध हालत में मौत

पिता की दहलीज पर छोडी विवाहिता,संदिग्ध हालत में मौत

-15 लाख-बुलैट लाने का बना रहे थे दबाव

-साढे तीन माह पहले हुई थी काजल की शादी

संवाददाता,रुद्रपुर।कोतवाली इलाके में एक बार फिर एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ चुकी है। बताया जा रहा है कि साढे तीन माह पहले हुई शादीशुदा एक विवाहिता को ससुराली पिता की दहलीज पर छोड कर फरार हो गए और मायके वाले आनन फानन में अपनी बेटी को प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप यह भी है कि ससुराल वाले बेटी पर नगदी व बुलैट लाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताते चले कि वसुधरा कॉलोनी के रहने वाले रामवीर सिंह ने अपनी 24 वर्षीय बेटी काजल शर्मा की शादी किच्छा के रहने वाले अजय कुमार के साथ 18 फरवरी 2026 में की थी। शादी के बाद से नवविवाहिता प्रताडित रहने लगी। तो मायके वालों ने बेटी को घर बुला लिया। आरोप था कि दो दिन पहले विवाहिता का पति आता है और पत्नी को घर ले जाता है। रविवार की शाम को पिता रामवीर को परिचित का फोन आता है। कॉलर ने बताया कि तुम्हारी बेटी को पति कार में डालकर घर की दहलीज पर छो ड कर भाग गया है और विवाहिता बेसुध पड़ी हुई है। बेटी की खबर पाते ही मां-बाप और भाई नौकरी छोडकर घर पहुंचते है और आनन फानन में बेटी को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाते है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने संदिग्ध मौत प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी।

———————

इंसेट

बोले पिता:-बेटी को जहर देकर छोडा दहलीज

रुद्रपुर। विवाहिता काजल के पिता रामवीर शर्मा का आरोप है कि परिवार के सभी लोग डयूटी गए हुए थे। जिसका फायदा उठा कर दामाद सहित ससुराल पक्ष ने बेटी को पहले जहर दिया और घर की दहलीज पर लाकर छोड दिया,क्योकि जब भी बेटी फो न पर बातचीत करती थी। तो बताती थी कि पति व ससुराली 15 लाख की नगदी व एक बुलैट बाइक की डिमांड करते है। इंकार करने पर मानसिक व शारीरिक यातनाएं भी देते है। यह भी आशंका जताई थी कि ससुराली उसकी हत्या भी कर सकते है। पिता का आरोप था कि ससुराल वालों ने बेटी को जहर देकर दहेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

——————

इंसेट

पुलिस को है पीएम रिपोर्ट की प्रतीक्षा

रुद्रपुर। एसपी क्राइम जितेद्र चौधरी ने बताया कि विवाहिता की शादी किच्छा में हुई थी और ससुराल द्वारा मायके छोडने का मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल किच्छा पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की मौत की असल वजह क्या है। इस के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे गी और शिकायती पत्र आने पर मुकदमा भी पंजीकृत करेगी।

———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *