1. शराबी का बीच सड़क पर लेटकर हाई वोल्टेज ड्रामा
    -बोला:-मोबाइल हुआ चोरी,सीएम को बुलाओ
    -सीपीयू ने समझाया,हिदायत देकर छोड़ा
    खबर तफ्तीश रुद्रपुर।
    शराबी का बीच सड़क पर लेटकर हाई वोल्टेज ड्रामाशुक्रवार की देर रात्रि नैनीताल हाईवे शराब ठेके के सामने उस वक्त एक शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब शराबी हाईवे पर लेट गया और आवाजाही ठप कर दी। शराबी का कहना था कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है और जल्द ही सीएम धामी को यहां बुलाओ,क्योकि सीएम दोस्त है। सूचना मिलने पर सीपीयू कर्मियों ने शराबी को हिरासत में लिया और हिदायत देकर परिचितों के सुपुर्द कर दिया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
    दरअसल कालागढ़ का रहने वाला तेजपाल नाम का व्यक्ति हल्द्वानी अपनी रिश्तेदारी में आया था और शराब के नशे में रुद्रपुर रोडवेज स्थित शराब के ठेके पर उतर गया। इसी बीच किसी संदिग्ध द्वारा उसका मोबाइल चोरी कर लिया। बस क्या शराबी का पारा चढ गया और वह हाईवे पर लेट कर यातायात बाधित कर देता है। शराबी की डिमांड थी कि सीएम धामी खुद यहां आए और चोरी मोबाइल वापस करें,क्योंकि सीएम जिगरी यार है। सूचना मिलने पर सीपीयू कर्मी दीपक भट्ट और कमल मौके पर जाते है और शराबी को हिरासत में लेकर यातायात चौकी पहुंचते है। इसी बीच शराबी के रिश्तेदार वहां आते है और पुलिस ने हिदायत देकर सुपुर्द कर दिया।
    ———————